{"_id":"5f05451d8ebc3e42df1801e4","slug":"share-market-flat-sensex-opening-above-36600-nifty-started-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex, Nifty Today: बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स में गिरावट, तो निफ्टी में मामूली बढ़त","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex, Nifty Today: बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स में गिरावट, तो निफ्टी में मामूली बढ़त
Wed, 08 Jul 2020 09:31 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 08 Jul 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
Nifty Sensex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 17.10 अंक यानी 0.05 फीसदी नीचे 36657.42 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.05 फीसदी यानी 5.80 अंकों की बढ़त के साथ 10805.45 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंडसइंड बैंक, यूपीएल, जी लिमिटेड, एम एंड एम, अडाणी पोर्ट्स, सिप्ला, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, टाइटन और भारती एयरटेल के शेयर बढ़त पर खुले। वहीं ब्रिटानिया, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति, टीसीएस, कोल इंडिया, इंफ्राटेल, नेस्ले इंडिया, कोटक बैंक और एचसीएल टेक के शेयर गिरावट पर खुले।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे लाल निशान पर खुले। इनमें मीडिया, मेटल, बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, फार्मा और ऑटो शामिल हैं।
विज्ञापन
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सुबह 9.12 बजे सेंसेक्स 63.86 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के बाद 36738.38 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 19 अंक यानी 0.18 फीसदी ऊपर 10818.65 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
लगातार पांच दिनों से सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त पर बंद हो रहे हैं। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 187.24 अंक ऊपर 36674.52 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.33 फीसदी बढ़कर 36 अंक ऊपर 10799.65 के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई थी। सेंसेक्स 51.01 अंक यानी 0.14 फीसदी ऊपर 36538.29 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.10 फीसदी यानी 10.80 अंकों की बढ़त के साथ 10774.45 के स्तर पर खुला था।