हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, 270 से ज्यादा अंक उछला सेंसेक्स
- दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ।
- सेंसेक्स 271.02 अंकों की बढ़त के बाद 41,386.40 के स्तर पर बंद हुआ।
- निफ्टी 73 अंकों की बढ़त के बाद 12,179.90 के स्तर पर बंद हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 271.02 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के बाद 41,386.40 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73 अंक यानी 0.60 फीसदी की बढ़त के बाद 12,179.90 के स्तर पर बंद हुआ।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को यस बैंक, आईओसी, गेल, एल एंड टी, बीपीसीएल, एम एंड एम, एसबीआई, टाइटन, भारती एयरटेल और ग्रासिम के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं जी लिमिटेड, यूपीएल, सिप्ला, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, टीसीएस, बजाज फिन्सर्व और बजाज ऑटो के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, आईटी, फार्मा, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, मेटल, पीएसयू बैंक और ऑटो शामिल हैं।
हरे निशान पर खुला था सेंसेक्स
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 95.87 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के बाद 41,211.25 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 13.75 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के बाद 12,120.65 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था सेंसेक्स
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 208.43 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के बाद 41,115.38 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 62.95 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के बाद 12,106.90 के स्तर पर बंद हुआ था।