फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market closing in red mark rupee 29 paise stronger than dollar

दिनभर की बढ़त गंवाकर लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे मजबूत

Tue, 26 May 2020 03:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 26 May 2020 03:48 PM IST
सार

  • दिनभर की बढ़त गंवाकर शेयर बाजार मामूली गिरावट पर बंद हुआ।
  • अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 29 पैसे मजबूत होकर 75.66 पर बंद हुआ।
  • सोमवार को ईद-उल-फितर के उपलक्ष्य पर घरेलू शेयर बाजार बंद था।

विज्ञापन
Share Market closing in red mark rupee 29 paise stronger than dollar
शेयर मार्केट

विस्तार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को दिनभर की बढ़त गंवाकर शेयर बाजार मामूली गिरावट पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 63.29 अंक नीचे 30609.30 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.11 फीसदी लुढ़ककर 10.20 अंक नीचे 9029.05 के स्तर पर बंद हुआ। सोमवार को पूरे देश में रमजान ईद ( ईद-उल-फितर ) का पर्व मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर घरेलू शेयर बाजार बंद था।

विज्ञापन


अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे मजबूत
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 29 पैसे मजबूत होकर 75.66 पर बंद हुआ। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने और कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये जारी लॉकडाउन में ढील बढ़ने से वृद्धि को गति मिलने की उम्मीद से रुपये में तेजी आयी। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया सुधार के साथ 75.69 पर खुला और कारोबार के दौरान मजबूत बना रहा। अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 29 पैसे मजबूत होकर 75.66 पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 75.95 पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन


कोरोना से प्रभावित बाजार
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 6,535 नए मामले सामने आए हैं और 146 लोगों की मौत हुई है। इसका घरेलू शेयर बाजार पर असर पड़ा है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,45,380 हो गई है, जिनमें से 80,722 सक्रिय मामले हैं, 60,491 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 4167 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज कर्नाटक में 100, राजस्थान में 176, ओडिशा में 79, आंध्र प्रदेश में 48, उत्तराखंड में 51 और असम में नौ नए मामले दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज जी लिमिटेड, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, श्री सीमेंट, इंडसइंड बैंक, हिंडाल्को, मारुति, नेस्ले इंडिया और आईटीसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बजाज फिन्सर्व, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, सन फार्मा, हीरो मोटोकॉर्प, सिप्ला, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और वेदांता लिमिटेड के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी, मीडिया और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें ऑटो, बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, मेटल, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 1.22 फीसदी की बढ़त के साथ 373.34 अंक ऊपर 31045.93 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.95 फीसदी की तेजी के साथ 86.30 अंक ऊपर 9125.55 के स्तर पर खुला था। 


पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 260.31 अंक नीचे 30672.59 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.74 फीसदी लुढ़ककर 67 अंक नीचे 9039.25 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed