फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market closing in red mark in sixth consecutive day due to coronavirus

कोरोनावायरस से बाजार में कोहराम, 1448 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी में भी भारी गिरावट

Fri, 28 Feb 2020 03:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 28 Feb 2020 03:45 PM IST
सार

  • दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लगातार छठे दिन लाल निशान पर बंद हुआ। 
  • सेंसेक्स 1,448.37 अंकों की गिरावट के बाद 38,297.29 के स्तर पर बंद हुआ।
  • चौतरफा बिकवाली की वजह से निवेशकों के 5.4 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

विज्ञापन
Share Market closing in red mark in sixth consecutive day due to coronavirus
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोनावायरस के फैलाव से दुनिया भर के बाजारों में बिकवाली के चलते शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1,448.37 अंक यानी 3.64 फीसदी की गिरावट के बाद 38,297.29 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 414.10 अंक यानी 3.56 फीसदी की गिरावट के बाद 11,219.20 के स्तर पर बंद हुआ है। लगातार छह दिनों से बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही है। निफ्टी में 11 साल की बड़ी साप्ताहिक गिरावट रही। बाजार में चौतरफा बिकवाली की वजह से निवेशकों के 5.4 लाख करोड़ रुपये डूब गए। 

विज्ञापन

सेंसेक्स में एक दिन की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट

यह सेंसेक्स की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले 24 अगस्त 2015 को सेंसेक्स में 1624 अंकों की गिरावट देखने को मिली थी। इससे बीएसई के एमकैप में करीब 11.5 लाख करोड़ रुपये की कमी आई। 

विज्ञापन

कोरोनावायरस के कहर से गिरा बाजार

चीन के बाहर भी कोरोनावायरस की फैलने के चलते वैश्विक बाजार में गिरावट का दौर जारी है। इसकी वजह से निवेशक बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। लगातार छह दिनों से बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही है। इन छह दिनों में निवेशकों को करीब 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास दर के अनुमान से भी बाजार में गिरावट

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्तूबर-दिसंबर) में भी विकास दर 4.5 फीसदी पर स्थिर रह सकती है। एसबीआई के अर्थशास्त्रियों ने सरकारी आंकड़े जारी होने से पहले यह अनुमान जताया है। शुक्रवार को जीडीपी ग्रोथ रेट के आंकड़े जारी होंगे। इसकी वजह से भी घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। 

एफपीआई की बिकवाली से भी बाजार पर दबाव

इसके साथ ही विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की बिकवाली जारी रहने से भी बाजार पर दबाव है। प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को एफपीआई ने 3,127.36 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज सिर्फ आईओसी और मारुति के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं सन फार्मा, ब्रिटानिया, टाइटन, ग्रासिम, एक्सिस बैंक, इंफ्राटेल, एशियन पेंट्रस कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिन्सर्व, विप्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, ओएनजीसी, जी लिमिटड, यूपीएल, एचसीएल टेक, एसबीआई, इंडसइड बैंक और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक, ऑटो, मीडिया, मीडिया, आईटी, रियल्टी, मेटल और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

घरेलू शेयर बाजार में इससे पहले इन तारीख पर बड़ी गिरावट आई थी -

  • 28 फरवरी 2020 को 2.69 फीसदी।
  • एक फरवरी 2020 को 2.99 फीसदी।
  • पांच अक्तूबर 2018 को 2.67 फीसदी। 
  • 11 नवंबर 2016 को 2.69 फीसदी।
  • 11 फरवरी 2016 को 3.32 फीसदी।
  • 24 अगस्त 2015 को 5.92 फीसदी।
  • छह मई 2015 को 2.74 फीसदी।
  • 6 जनवरी 2015 को 3.00 फीसदी।

दुनिया भर के बाजारों में यह रहा हाल

अमेरिका का शेयर मार्केट 2008 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। डाउ जोंस में एक दिन में सबसे बड़ी 1,191 अंक की गिरावट दर्ज की गई। इसमें चार फीसदी की कमी आई है। दक्षिण कोरिया, इटली और ईरान में भी इस वायरस का प्रभाव देखा गया है। एफटीएसई में 3.49 फीसदी की गिरावट आई, जापान के निक्केई में 4.02 फीसदी, नैस्डैक में 4.61 फीसदी, शंघाई कंपोजिट में 3.37 फीसदी और हैंगशेंग में 2.50 फीसदी। 

गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 

गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 143.30 अंक यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के बाद 39,745.66 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 45.20 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के बाद 11,633.30 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed