फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market closing in red mark in fourth consecutive day sensex below 41000

कोरोनावायरस का कहर: भारी गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 40,000 के भी नीचे

Wed, 26 Feb 2020 03:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 26 Feb 2020 03:48 PM IST
सार

  • दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लगातार चौथे दिन लाल निशान पर बंद हुआ। 
  • सेंसेक्स 392.24 अंकों की गिरावट के बाद 39,888.96 के स्तर पर बंद हुआ।
  • निफ्टी 119.40 अंकों की गिरावट के बाद 11,678.50 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Share Market closing in red mark in fourth consecutive day sensex below 41000
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 392.24 अंक यानी 0.97 फीसदी की गिरावट के बाद 39,888.96 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 119.40 अंक यानी 1.01 फीसदी की गिरावट के बाद 11,678.50 के स्तर पर बंद हुआ है। चीन के बाहर भी कोरोनावायरस की फैलने के चलते वैश्विक बाजार में गिरावट का दौर जारी है। इसकी वजह से निवेशक बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। लगातार चार दिनों से बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज यस बैंक, एसबीआई, एचसीएल टेक, इंफ्राटेल, ब्रिटानिया और एचडीएफसी बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गेल, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, ग्रासिम, एल एंड टी, मारुति, बीपीसीएल, इंफोसिस और वेदांता के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें प्राइवेट बैंक, ऑटो, मीडिया, मीडिया, फार्मा, आईटी, एफएमसीजी, रियल्टी, मेटल और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

39,896.03 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 385.17 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट के बाद 39,896.03 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 84.55 अंक यानी 0.72 फीसदी की गिरावट के बाद 11,713.35 के स्तर पर खुला था। 

मंगलवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 

मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार में लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 82.03 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के बाद 40,281.20 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 16.20 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के बाद 11,813.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed