फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in red mark due to RBI decision on repo rate

रेपो रेट पर RBI के फैसले से शेयर बाजार प्रभावित, 280 से ज्यादा अंक टूटा सेंसेक्स

Wed, 07 Aug 2019 03:50 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 07 Aug 2019 03:50 PM IST
सार

  • सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 286.35 अंकों की गिरावट के बाद 36,690.50 के स्तर पर बंद हुआ
  • निफ्टी 92.80 अंकों की गिरावट के बाद 10,855.50 के स्तर पर बंद हुआ
  • आरबीआई द्वारा रेपो रेट पर फैसले से शेयर बाजार प्रभावित हुआ

विज्ञापन
share market closing in red mark due to RBI decision on repo rate

विस्तार

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 286.35 अंकों की गिरावट के बाद 36,690.50 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 92.80 अंकों की गिरावट के बाद 10,855.50 के स्तर पर बंद हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा रेपो रेट में की गई कटौती, जीडीपी के अनुमान और नेशनल इलेक्ट्रिक फंड ट्रांसफर ( NEFT ) पर बैंक के फैसले से शेयर बाजार प्रभावित हुआ। 

विज्ञापन

आरबीआई ने लिया फैसला 

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की समीक्षा बैठक में लगातार चौथी बार रेपो रेट में कटौती की गई है। फैसले के अनुसार रेपो रेट को घटाकर 5.40 फीसदी कर दिया गया है। नौ सालों में पहली बार रेपो रेट इतना कम हुआ है। आरबीआई ने रेपो रेट में 35 आधार अंकों की कटौती की है। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने रिवर्स रेपो रेट को 5.15 फीसदी कर दिया है। बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी का अनुमान सात फीसदी से घटाकर 6.9 फीसदी कर दिया है। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद इंडियाबुल्स हाउसिंग, टाटा स्टील, एम एंड एम, टाटा मोटर्स और बीपीसीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बढ़त वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें यस बैंक, सिप्ला, जी एंटरटेनमेंट, एचयूएल और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आईटी और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें इंफ्रा, ऑटो, बैंक, मेटल और एनर्जी शामिल है। 

सपाट स्तर पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 34.75 अंकों की बढ़त के साथ 37,011.60 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 1.90 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 10,950.20 के स्तर पर खुला था। 

मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

इससे पहले मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 277.01 अंकों की बढ़त के बाद 36,976.85 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 85.70 अंकों की बढ़त के बाद 10,948.30 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed