{"_id":"5f059d7e8ebc3e42f8015fe4","slug":"share-market-closing-in-red-mark-after-gaining-for-5-days-in-a-row","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिनों की तेजी के बाद आज लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, डॉलर के मुकाबले 9 पैसे गिरा रुपया","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
पांच दिनों की तेजी के बाद आज लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, डॉलर के मुकाबले 9 पैसे गिरा रुपया
Wed, 08 Jul 2020 03:48 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 08 Jul 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार में गिरावट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। इससे पहले लगातार पांच दिनों से सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त देखी जा रही थी। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 345.51 अंक नीचे 36329.01 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.87 फीसदी गिरकर 93.90 अंक नीचे 10705.75 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे गिरा
कच्चे तेल के बढ़ते दाम, मजबूत होते अमेरिकी डॉलर और घरेलू शेयर बाजारों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे गिरकर 75.02 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा डीलरों का कहना है कि शेयर बाजारों में विदेशी मुद्रा प्रवाह जारी रहने से जहां रुपये को मजबूती मिली।
विज्ञापन
वहीं बाजार में उतार- चढ़ाव और कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों ने रुपये की मजबूती को कमजोर किया। कारोबार की शुरुआत में रुपया 74.88 रुपये प्रति डॉलर पर मजबूती के साथ खुला लेकिन इसके बाद इसें गिरावट शुरू हो गई और कारोबार की समाप्ति तक यह पिछले दिन के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट के साथ 75.02 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। एक दिन पहले मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 74.93 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंडसइंड बैंक, वेदांता लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को, डॉक्टर रेड्डी, एसबीआई, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील और आईओसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बजाज फाइनेंस, जी लिमिटेड, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, मारुति, बजाज फिन्सर्व, इंफोसिस और टाइटन के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मेटल, एफएमसीजी, फार्मा और पीएसयू बैंक हरे निशान पर बंद हुए। वहीं रियल्टी, बैंक, मीडिया, प्राइवेट बैंक, ऑटो और आईटी लाल निशान पर।
सपाट स्तर पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई थी। सेंसेक्स 17.10 अंक यानी 0.05 फीसदी नीचे 36657.42 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.05 फीसदी यानी 5.80 अंकों की बढ़त के साथ 10805.45 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
लगातार पांच दिनों से सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त पर बंद हो रहे हैं। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 187.24 अंक ऊपर 36674.52 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.33 फीसदी बढ़कर 36 अंक ऊपर 10799.65 के स्तर पर बंद हुआ था।