{"_id":"5ebbc8fc70c7150983711d8a","slug":"share-market-closing-in-green-mark-sensex-nifty-high-due-to-economic-package","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक पैकेज का असर, जोरदार बढ़त पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
आर्थिक पैकेज का असर, जोरदार बढ़त पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल
Wed, 13 May 2020 03:46 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 13 May 2020 03:46 PM IST
सार
- सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ।
- मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
शेयर मार्केट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक पैकेज का ब्योरा देंगी, जिसकी वजह से सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भी दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 637.49 अंक यानी 2.03 फीसदी की बढ़त के साथ 32008.61 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 187 अंक यानी 2.03 फीसदी की उछाल के साथ 9383.55 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सेंसेक्स में एक्सिस बैंक सबसे अधिक सात प्रतिशत चढ़ा। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एमएंडएम और बजाज फाइनेंस में भी तेजी रही।
विज्ञापन
दूसरी ओर नेस्ले इंडिया, सन फार्मा, भारती एयरटेल और एचयूएल घाटे के साथ बंद हुए। इसके अलावा रुपये में भी तेजी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे चढ़कर 75.46 रुपये पर बंद हुआ।
विज्ञापन
दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल
आज शेयर बाजार की शुरुआत जोरदार उछाल के साथ हुई थी। सेंसेक्स 3.48 फीसदी की बढ़त के साथ 1093.17 अंक ऊपर 32464.29 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 3.43 फीसदी के उछाल के साथ 315.85 अंक ऊपर 9512.40 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 2.07 बजे सेंसेक्स 710.49 अंक बढ़कर 32081.61 के स्तर पर पहुंच चुका था। जबकि निफ्टी 225.65 अंक ऊपर 9422.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
मंगलवार को गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 190.10 अंक यानी 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 31371.12 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 42.65 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 9196.55 के स्तर पर बंद हुआ था।