फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in green mark on friday vodafone idea airtel share rose

वोडाफोन-आइडिया व एयरटेल का शेयरों में दिखी बढ़त, सेंसेक्स 40,300 के ऊपर

Fri, 15 Nov 2019 04:09 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 15 Nov 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
share market closing in green mark on friday vodafone idea airtel share rose

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 70.21 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के बाद 40,356.69 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 23.20 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के बाद 11,895.30 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

वोडाफोन-आइडिया व एयरटेल के शेयर में बढ़त

कॉर्पोरेट इतिहास का सबसे बड़ा तिमाही घाटा होने के बाद भी वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए हैं। शुक्रवार को वोडाफोन आइडिया का शेयर 0.80 अंक यानी 27.12 फीसदी की बढ़त के बाद 3.75 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 2.70 के स्तर पर खुला था। इसके साथ ही भारती एयरटेल के शेयर में भी बढ़त आई। यह 33.50 अंक यानी 9.24 फीसदी की बढ़त के बाद 396 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 357.85 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन


इन कंपनियों को कुल 74,000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वोडाफोन-आइडिया बैंकों के लिए सबसे बड़ा घाटा बन सकती है। अगर कंपनी अपने समायोजित एकल राजस्व (एजीआर) का भुगतान सरकार को नहीं करती है और डिफॉल्टर होती है, तो सरकार इस कंपनी को मिली बैंक गारंटी को वापस ले सकती है। ऐसे में कंपनी का दिवालिया होना बैंकों के लिए मुसीबत बन सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को इंफ्राटेल, जी लिमिटेड, ग्रासिम, सिप्ला, गेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक और सन फार्मा के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं आईओसी, हीरो मोटोकॉर्प, बीपीसीएल, मारुति, वेदांता लिमिटेड, आईओसी, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और यूपीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो एफमसीजी, ऑटो, आईटी, मेटल और रियल्टी लाल निशान पर बंद हुए। वहीं प्राइवेट बैंक, मीडिया और पीएसयू बैंक हरे निशान पर बंद हुए। 

बढ़त के साथ खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 115.49 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के बाद 40,401.97 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 44.45 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के बाद 11,916.55 के स्तर पर खुला था। 

गुरुवार को 40,286.48 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

पिछले कारोबारी दिन बाजार हरे निशार पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 170.42 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के बाद 40,286.48 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 30 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के बाद 11,870.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed