फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market closing flat YES Bank rise 36 percent SBI share fell

यस बैंक के शेयर में 36 फीसदी तेजी, सेंसेक्स में भी बढ़त, निफ्टी 10,500 के नीचे

Wed, 11 Mar 2020 03:58 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 11 Mar 2020 03:58 PM IST
सार

  • बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। 
  • सेंसेक्स 62.45 अंकों की बढ़त के बाद 35,697.40 के स्तर पर बंद हुआ।
  • यस बैंक के शेयर में 7.80 अंक की बढ़त देखने को मिली और यह 29.05 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
Share Market closing flat YES Bank rise 36 percent SBI share fell

विस्तार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 62.45 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के बाद 35,697.40 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2.55 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के बाद 10,448.90 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले मंगलवार को होली के त्योहार के चलते घरेलू बाजार बंद था। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज जी लिमिटेड, इंफ्राटेल, कोल इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, ब्रिटानिया, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदु्तान यूनिलीवर और एल एंड टी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गेल, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, बीपीसीएल, आईओसी, ओएनजीसी, हिंडाल्को, वेदांता लिमिटेड और एसबीआई के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


यस बैंक के शेयर में बढ़त
यस बैंक के शेयर में 7.80 अंक यानी 36.71 फीसदी की बढ़त देखने को मिली और यह 29.05 के स्तर पर बंद हुआ। नकदी संकट से जूझ रहे इस बैंक में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 2,450 करोड़ रुपये में 49 फीसदी हिस्सेदारी लेने की बात कही है, जिसके बाद यह तेजी आई। शुरुआती कारोबार में यह 23.35 के स्तर पर खुला था जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 21.25 के स्तर पर बंद हुआ था। दरअसल पिछले सप्ताह रिजर्व बैंक ने संकट में फंसे यस बैंक पर मौद्रिक सीमा लगा दी। इसके तहत खाताधारक अब यस बैंक से 50 हजार रुपये से ज्यादा रकम नहीं निकाल सकेंगे। निकासी की यह सीमा 3 अप्रैल, 2020 तक लागू रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीआई के शेयर में गिरावट
इसके साथ ही आज एसबीआई का शेयर में गिरावट देखने को मिली। इसमें 9.20 अंक यानी 3.63 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और यह 244.25 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 253 के स्तर पर खुला था जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 253.45 के स्तर पर बंद हुआ था। 

रिलायंस के शेयर में भी दिखी तेजी
पिछले कारोबारी दिन रिलायंस के शेयर में आठ साल में सबसे बड़ी गिरावट आई थी। यह 12 फीसदी से अधिक टूटा था। जबकि आज रिलायंस के शेयर में बढ़त तेजी गई। यह 37.85 अंक यानी 3.40 फीसदी की बढ़त के बाद 1,152 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 1,108 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन रिलायंस का शेयर 1,114.15 के स्तर पर बंद हुआ था। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मेटल, फार्मा, आईटी, रियल्टी, ऑटो और पीएसयू बैंक लाल निशान पर बंद हुए। वहीं मीडिया, एफएमसीजी और प्राइवेट बैंक हरे निशान पर बंद हुए।

सोमवार को बाजार में आई थी एतिहासिक गिरावट
दुनिया में लगातार फैल रहे कोरोनावायरस संक्रमण का आर्थिक गतिविधियों पर असर गहराने से देश दुनिया के शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट आई। बॉम्बे शेयर बाजार का सेंसेक्स 1,941 अंक का गोता लगा गया और इस गिरावट से स्थानीय बाजार में निवेशकों की बाजार हैसियत पर करीब 7 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 538 अंक यानी 4.90 फीसदी की गिरावट के साथ 10,451.45 अंक पर बंद हुआ।


गिरावट पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 226.91 अंक यानी 0.64 फीसदी की गिरावट के बाद 35,408.04 के स्तर पर खुला था। वहीं  निफ्टी 68.95 अंक यानी 0.66 फीसदी की गिरावट के बाद 10,382.50 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 12:01 बजे सेंसेक्स 191.05 अंक यानी 0.54 फीसदी की बढ़त के बाद 35,826 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 33.85 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के बाद 10,485.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed