फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing flat on thursday, sensex crosses 39500

सपाट स्तर पर बंद हुआ शेयर बाजार, 39,500 के पार पहुंचा सेंसेक्स

Thu, 27 Jun 2019 04:16 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 27 Jun 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
share market closing flat on thursday, sensex crosses 39500

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 5.67 अंकों की गिरावट के साथ 39586.41 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी छह अंकों की गिरावट के बाद 11841.50 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दूसरे कारोबारी दिन एम एंड एम, टाटा मोटर्स, इंडियाबुल्स हाउसिंग और भारती इंफ्राटेल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो इनमें टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और यूपीएल के शेयर शामिल हैं। 

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन ऑटो हरे निशान पर बंद हुआ। वहीं एनर्जी, मेटल और आईटी लाल निशान पर बंद हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरे निशान पर खुला था बाजार

गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 74.75 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के बाद 39666.83 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 21.90 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 11869.40 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 157.14 अंकों की बढ़त के साथ 39592.08 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 51 अंकों की बढ़त के बाद 11847.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

share market closing flat on thursday, sensex crosses 39500

वायदा कारोबार में सोना टूटा

कमजोर वैश्विक संकेतों के साथ सटोरियों के सौदा कम किए जाने से वायदा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 254 रुपये टूटकर 34,133 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिए सोने का भाव 254 रुपये यानी 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 34,133 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 17,851 लॉट के लिये कारोबार हुआ। अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 277 रुपये यानी 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ 34,318 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। इसमें 5,314 लॉट का कारोबार हुआ।    

इसलिए आई गिरावट

कारोबारियों के अनुसार मुख्य रूप से सटोरियों के सौदा कम किए जाने से वायदा बाजार में सोने के दाम में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,407.70 डॉलर प्रति औंस रहा।

वायदा कारोबार में चांदी 237 रुपये टूटी

कमजोर वैश्विक रुख के बीच सटोरियों के सौदे घटाने से गुरुवार को वायदा कारोबार में चांदी 237 रुपये टूटकर 37,625 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई महीने में डिलिवरी वाली चांदी 237 रुपये यानी 0.63 फीसदी गिरकर 37,625 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। इसमें 10,708 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार , सितंबर डिलिवरी वाली चांदी 248 रुपये यानी 0.65 फीसदी घटकर 38,146 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। इसमें 11,109 लॉट का कारोबार हुआ। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी 0.72 फीसदी गिरी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.72 फीसदी गिरकर 15.27 डॉलर प्रति औंस पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed