फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing flat on friday nifty above 11000

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, निफ्टी 11,000 के ऊपर

Fri, 16 Aug 2019 03:54 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 16 Aug 2019 03:54 PM IST
सार

  • सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 38.80 अंकों की बढ़त के बाद 37,350.33 के स्तर पर बंद हुआ
  • निफ्टी 18.40 अंकों की बढ़त के बाद 11,047.80 के स्तर पर बंद हुआ

विज्ञापन
share market closing flat on friday nifty above 11000

विस्तार

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 38.80 अंकों की बढ़त के बाद 37,350.33 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 18.40 अंकों की बढ़त के बाद 11,047.80 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद टीसीएस, वेदांता, एचसीएल टेक, एचडीएफसी और सन फार्मा के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

विज्ञापन

वहीं बढ़त वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड कॉर्प, यस बैंक, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर शामिल हैं। 

लाल निशान पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 234.77 अंकों की गिरावट के बाद 37,076.76 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 74.20 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 10,955.20 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed