फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market BSE-NSE Special trading sessions Today for testing DRs switch

Share Market: बीएसई-एनएसई पर आज दो सत्रों में कारोबार, 22 जनवरी को होगा शेयरों की खरीद-बिक्री का सेटलमेंट

Sat, 20 Jan 2024 06:24 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 20 Jan 2024 06:24 AM IST
सार

सभी शेयरों में पांच फीसदी का सर्किट होगा। हालांकि, दो फीसदी सर्किट वाली कंपनियों में कोई बदलाव नहीं होगा। 

विज्ञापन
Share Market BSE-NSE Special trading sessions Today for testing DRs switch
बीएसई सेंसेक्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीएसई और एनएसई बड़े व्यवधान से निपटने की तैयारियों की जांच के लिए शनिवार को इक्विटी और शेयर वायदा एवं विकल्प खंड में विशेष कारोबारी सत्र आयोजित करेंगे। कारोबार दो सत्रों में होगा।
विज्ञापन

पहला सत्र, प्राइमरी वेबसाइट पर सुबह 9.15 से लेकर 10 बजे तक। दूसरा सत्र, डिजास्टर रिकवरी साइट पर सुबह 11.30 से दोपहर 12.30 बजे तक। सभी शेयरों में पांच फीसदी का सर्किट होगा। हालांकि, दो फीसदी सर्किट वाली कंपनियों में कोई बदलाव नहीं होगा। शेयरों की खरीद-बिक्री का सेटलमेंट 22 जनवरी यानी सोमवार को होगा।
विज्ञापन


22 जनवरी को बंद रहेंगे शेयर बाजार
शेयर बाजार 22 जनवरी को बंद रहेंगे। राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के चलते महाराष्ट्र सरकार ने 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। बैंक भी आधे दिन बंद रहेंगे। इस कारण बीएसई-एनएसई ने भी ट्रेडिंग बंद रखने का फैसला लिया है। उधर, मनी मार्केट और अन्य बाजार भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच प्रमुख शेयरों में खरीदारी से आई तेजी
वहीं, घरेलू शेयर बाजारों में पिछले तीन सत्रों में जारी गिरावट शुक्रवार को थम गई। मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच प्रमुख शेयरों में अच्छी खरीदारी से घरेलू बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 496.37 अंक चढ़कर 71,683.23 पर बंद हुआ। दिन में एक समय यह 708.78 अंक तक उछल गया था। निफ्टी 160.15 अंक की बढ़त के साथ 21,622.40 पर बंद हुआ। बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों की संयुक्त पूंजी 4.08 लाख करोड़ बढ़कर 373.57 लाख करोड़ पहुंच गई। सेंसेक्स की 30 में 25 कंपनियों के शेयर बढ़त में बंद हुए।


एचडीएफसी बैंक का शेयर 12% से ज्यादा गिरा
बाजार में तेजी के बावजूद एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट जारी है। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में बैंक के शेयर 12 फीसदी से ज्यादा टूट गए। इससे बैंक की बाजार पूंजी 1.58 लाख करोड़ रुपये घट गई। शुक्रवार को बैंक का शेयर 1.08 फीसदी टूटकर 1470.70 रुपये पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed