फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market BSE and NIFTY Live Updates Today Opening In Red Mark

सेंसेक्स 1941 अंक गिरा, रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ भारी नुकसान

Mon, 09 Mar 2020 08:07 PM IST
Priyesh Mishra बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 09 Mar 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
Share Market BSE and NIFTY Live Updates Today Opening In Red Mark
शेयर बाजार में हाहाकार - फोटो : पीटीआई

दुनिया में लगतार फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण का आर्थिक गतिविधियों पर असर गहराने से देश दुनिया के शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट आई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 1,941 अंक का गोता लगा गया और इस गिरावट से स्थानीय बाजार में निवेशकों की बाजार हैसियत पर करीब 7 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के तेजी से फैलने और तेल के दाम में बड़ी गिरावट के साथ वैश्विक बाजारों में नरमी का असर घरेलू बाजार पर पड़ा। तीस शेयरों वाला बीएसई 30 सेंसेक्स दिन में एक समय 2,467 अंक लुढ़क गया था। पर अंत में यह पिछले बंद से 1,941.67 अंक यानी 5.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 35,634.95 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 538 अंक यानी 4.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,451.45 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन


रिलायंस के शेयर 12 फीसदी गिरे 

सेंसेक्स के शेयरों में ओएनजीसी को सर्वाधिक 16 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ। रिलांयस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, टीसीएस, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक तथा बजाज ऑटो को भी बड़ा घाटा हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज 12 प्रतिशत से अधिक टूटा। ये 8 साल में सबसे बड़ी गिरावट रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वैश्विक बाजारों में मंदी के रुख के चलते बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स सूचकांक में सोमवार को कारोबार के दौरान 2300 अंक तक की गिरावट दर्ज की गई। कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के चलते बाजार पर यह दबाव देखने को मिला।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा करीब 30 प्रतिशत गिरकर 32.11 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया। ऊर्जा बाजार में प्रमुख तेल उत्पादक देशों के बीच कीमतों को काबू में करने को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाने और इसके बाद प्रमुख निर्यातक सऊदी अरब द्वारा कीमत यु्द्ध छेड़ देने के चलते ये गिरावट आई।

यस बैंक के शेयरों में 30 प्रतिशत से अधिक की तेजी

यस बैंक के शेयरों में सोमवार को 30 प्रतिशत से अधिक तेजी देखने को मिली। नकदी संकट से जूझ रहे इस बैंक में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 2,450 करोड़ रुपये में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने की बात कही है, जिसके बाद यह तेजी आई।

यस बैंक के शेयर बीएसई में 29.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 21 रुपये के भाव पर थे। एनएसई में बैंक के शेयर 32.20 प्रतिशत की उछाल के साथ 21.35 पर आ गए। एसबीआई ने शनिवार को कहा था कि वह 2,450 करोड़ रुपये में यस बैंक की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा। उसने स्पष्ट किया कि इस खरीदारी के बाद पुनर्गठित बैंक में जमा और देनदारियां पहले की तरह बनी रहेंगी।

आगामी सप्ताह यस बैंक संकट-कोरोनावायरस से प्रभावित होगा भारतीय शेयर बाजार
आगामी सप्ताह होली के अवकाश के चलते 10 अप्रैल 2020 को बाजार बंद रहेगा। अगले हफ्ते निवेशकों की नजर यस बैंक संकट और कोरोनावायरस पर रहेगी है। इन दोनों के कारण कारोबारी धारणा पर असर पड़ा है।

साथ ही अगले सप्ताह कई आर्थिक आंकड़े भी जारी होने हैं। जैसे औद्योगिक उत्पादन और खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े। ये बृहस्पतिवार को जारी होंगे। वहीं थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े शुक्रवार को जारी होंगे।

इस संदर्भ में सैमको सिक्योरिटीज एंड स्टॉकनोट के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिमीत मोदी ने कहा कि, 'उतार-चढ़ाव और मौजूदा माहौल के कारण आशंका को देखते हुए निवेशक वित्तीय संकट (यस बैंक और कोरोनावायरस) को लेकर चीजें साफ होने तक बाजार से दूर रह सकते हैं और निवेश घटा सकते हैं।' 




पिछले सप्ताह 720.67 अंक टूटा सेंसेक्स 
मालूम हो कि पिछले सप्ताह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 720.67 अंक यानी 1.88 फीसदी लुढ़का। यस बैंक पर नियामकीय पाबंदियों के कारण शुक्रवार को एक ही दिन में चौतरफा लिवाली के कारण सेंसेक्स 894 अंक टूटा। रिजर्व बैंक के यस बैंक पर पाबंदी के बाद बैंक का शेयर शुक्रवार को 55 फीसदी से अधिक नीचे आया।


केंद्रीय बैंक ने एक महीने में प्रति खाते 50,000 रुपये की निकासी की सीमा लगाई है और उसके निदेशक मंडल को हटाकर दूसरे बोर्ड को नियुक्त किया है। इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार को यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed