फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   SensexClosing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: तीन दिनों की बढ़त के बाद बाजार का मूड फिर बिगड़ा, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर हुए बंद

Fri, 17 Jan 2025 03:33 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 17 Jan 2025 03:33 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: शुक्रवार को सेंसेक्स 423.49 (0.54%) अंक गिरकर 76,619.33 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 108.60 (0.47%) अंकों की गिरावट के साथ 23,203.20 के स्तर पर बंद हुआ। आइए जानें बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
SensexClosing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन तीन दिनों की बढ़त गंवाकर बंद हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स 423.49 (0.54%) अंक गिरकर 76,619.33 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 108.60 (0.47%) अंकों की गिरावट के साथ 23,203.20 के स्तर पर बंद हुआ। रुपया हफ्ते के आखिरी दिन डॉलर के मुकाबले एक पैसे की गिरावट के साथ 86.62 पर बंद हुआ। रिलायंस के शेयरों में तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद 2.79% की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, विप्रो ने भी शुक्रवार को अपने नतीजे जारी कर दिए।

विज्ञापन

विदेशी पूंजी के बाहर जाने और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से बाजार पर बढ़ा दबाव

प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी तीन दिन की तेजी के बाद शुक्रवार को नकारात्मक क्षेत्र में फिसल गए। इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में बिकवाली चलते ये गिरावट आई। विदेशी पूंजी के लगातार बाहर जाने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से भी बाजार पर दबाव बढ़ा।

विज्ञापन

इंफोसिस के तिमाही परिणामों के बाद फिसले कंपनी के शेयर

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 423.49 अंक या 0.55 प्रतिशत गिरकर 76,619.33 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 779.53 अंक या 1 प्रतिशत गिरकर 76,263.29 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 108.60 अंक या 0.47 प्रतिशत गिरकर 23,203.20 पर आ गया। 30 शेयरों वाली ब्लू-चिप कंपनी में से इंफोसिस में इस वित्तीय वर्ष में तीसरी बार वार्षिक बिक्री पूर्वानुमान बढ़ाने के बावजूद लगभग छह प्रतिशत की गिरावट आई। भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी इंफोसिस लिमिटेड ने गुरुवार को मांग में वृद्धि के कारण तीसरी तिमाही के शुद्ध लाभ में 11.46 प्रतिशत की वृद्धि की सूचना दी है। एक्सिस बैंक के शेयर में भी तिमाही परिणामों के बाद 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। कोटक महिन्द्रा बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिन्द्रा, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनसर्व अन्य पिछड़ने वाले शेयर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 2.50% की बढ़त

इसके विपरीत, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2.50 प्रतिशत की बढ़त आई, क्योंकि कंपनी ने दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ में 7.4 प्रतिशत की वृद्धि दिखी। इसका कारण खुदरा कारोबार में सुधार, उच्च टैरिफ के कारण दूरसंचार आय में वृद्धि और तेल व पेट्रोकेमिकल कारोबार का लगातार अच्छा प्रदर्शन है। जोमैटो सबसे बड़ा लाभ कमाने वाला शेयर रहा, उसके बाद रिलायंस, नेस्ले, एशियन पेंट्स और पावर ग्रिड का स्थान रहा।

एशियाई और यूरोपीय बाजार में तेजी, अमेरिका बाजार में गिरावट

एशियाई बाजारों में सियोल और टोक्यो में गिरावट रही, जबकि शंघाई और हांगकांग में तेजी रही। यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। गुरुवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 4,341.95 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत बढ़कर 81.43 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। 30 शेयरों वाला बीएसई इंडेक्स गुरुवार को 318.74 अंक या 0.42 प्रतिशत चढ़कर 77,042.82 पर पहुंच गया था। इसी तरह निफ्टी भी 98.60 अंक या 0.42 प्रतिशत चढ़कर 23,311.80 पर पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed