{"_id":"6086adfc734348268400a4bb","slug":"sensex-surges-508-pts-as-banks-ril-zoom-nifty-tops-14450","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में राहत : सेंसेक्स 508 अंक उछला, निफ्टी 14,450 अंक के ऊपर निकला","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
कोरोना काल में राहत : सेंसेक्स 508 अंक उछला, निफ्टी 14,450 अंक के ऊपर निकला
Mon, 26 Apr 2021 05:41 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई।
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 26 Apr 2021 05:41 PM IST
सार
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 508.06 अंक यानी 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,386.51 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 143.65 अंक यानी एक प्रतिशत उछलकर 14,485 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार में भारी तेजी
- फोटो : Courtesy: iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बीएसई सेंसेक्स में 508 अंक की तेजी आई। सेंसेक्स में मजबूत स्थिति रखने वाले आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आई। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 508.06 अंक यानी 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,386.51 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 143.65 अंक यानी एक प्रतिशत उछलकर 14,485 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सर्वाधिक लाभ में रहा एक्सिस बैंक
सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में एक्सिस बैंक रहा। इसमें 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, बजाज ऑटो और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी अच्छी तेजी रही। दूसरी तरह एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, मारुति, सन फार्मा और टीसीएस आदि शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि बाजार ने कोविड-19 मामलों में तेजी को तवज्जो नहीं दी और मुख्य रूप से वित्तीय कंपनियों में अच्छी तेजी से बाजार को बल मिला। उन्होंने कहा कि औषधि को छोड़कर ज्यादातर प्रमुख खंडवार सूचकांक लाभ में रहे। आईसीआईसीआई बैंक की अगुवाई मे कंपनियों के मार्च तिमाही के बेहतर परिणाम से बाजार को मजबूती मिली।
विज्ञापन
इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,52,991 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,73,13,163 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28 लाख को पार कर गई है।
एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और हांगकांग नुकसान में रहे जबकि तोक्यो और सोल लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में मध्याह्न कारोबार में नुकसान का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.28 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।