फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Strong start of Indian market, Sensex jumps 300 points, Nifty crosses 17450

Sensex Opening Bell: भारतीय बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 300 अंक उछला, निफ्टी 17450 के पार

Thu, 04 Aug 2022 09:37 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 04 Aug 2022 09:37 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: सेंसेक्स 300 अंक ऊपर उछल कर 58676.31 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी लगभग सौ अंकों की तेजी के साथ 17480 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। 

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Strong start of Indian market, Sensex jumps 300 points, Nifty crosses 17450
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय बाजारों (Indian Share Market) में मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स (Sensex) 300 अंक ऊपर उछल कर 58676.31 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी (NIFTY50) भी लगभग सौ अंकों की तेजी के साथ 17480 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में आईटी (IT) और मेटल सेक्टर (Metal Sector) के शेयरों में मजबूती दिख रही है। 

विज्ञापन


इससे पहले दुनियाभर के बाजारों से मिल रहे अच्छे संकेतों के बाद भारतीय बाजार के भी मजबूती के साथ खुलने के आसार बढ़े। बुधवार को अमेरिका के बाजारों में शानदार वापसी देखने को मिली। डाऊ जोंस 400 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक में भी 2.6% की तेजी देखने को मिली।
विज्ञापन


एशियाई बाजारों में एसजीएक्स निफ्टी 61 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। यह फिलहाल 17500 के लेवल पर है। दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें छह महीने के निचले स्तर पर आ गईं हैं। ब्रेंड क्रूड की कीमतों में चार प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह 97 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बाजार में बुधवार को 756 करोड़ रुपये की खरीदारी की जबकि घरेलू निवेशकों (DII) ने 518 करोड़ रुपये की बिकवाली की। वहीं, फॉरेक्स मार्केट में डॉलर के मुकाबले रुपया 79.23 रुपये के स्तर पर खुलकर फिलहाल 79.465 रुपये पर कारोबार कर रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed