Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत; सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 19400 के करीब पहुंचा
Sensex Opening Bell: सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 215.19 (0.33%) अंकों की बढ़त के साथ 65,495.64 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 61.10 (0.32%) अंक मजबूत होकर 19,392.90 अंकों के स्तर पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सुला वाइनयार्ड्स के शेयर तीन प्रतिशत जबकि आरआईएल के शेयर दो प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।
विस्तार
हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में कारोबार की मजबूत शुरुआत हुई है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंकों तक उछला जबकि निफ्टी ़19400 के करीब पहुंच गया। फिलहाल सेंसेक्स 215.19 (0.33%) अंकों की बढ़त के साथ 65,495.64 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 61.10 (0.32%) अंक मजबूत होकर 19,392.90 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में सुला वाइनयार्ड्स के शेयर तीन प्रतिशत जबकि आरआईएल के शेयर दो प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 6 पैसे की मजबूती के साथ 82.55 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिखा।
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
बीएसई ने अपने 149वें स्थापना दिवस पर अपना नया लोगो किया लॉन्च
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का आज यानी 10 जुलाई को 149वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर बीएसई के नए लोगो का अनावरण किया गया। लोगो अनावरण करने के दौरान बीएसई चेयरमैन एसएस मुंद्रा, एमडी और सीईओ सुंदररामन रामामूर्ति समेत प्रबंधन से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की इस कंपनी का होगा डिमर्जर, मिलेगा नया नाम
रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी फाइनेंशिल सर्विसेज कंपनी रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स का डीमर्जर करने जा रही है। नई कंपनी के शेयर आवंटित करने की तारीख 20 जुलाई तय की गई है। हालांकि यह डीमर्जर 1 जुलाई से ही प्रभावी होगा। डीमर्जर के बाद नई कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) के नाम से जानी जाएगी। शेयरधारकों को RIL के एक शेयर के बदले जेएफएसएल का एक शेयर मिलेगा