फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening today Sensex Nifty Share Market news and updates

Sensex Opening Bell: बाजार फिर नए रिकॉर्ड हाई पर, BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 295 लाख करोड़ हुआ

Fri, 30 Jun 2023 12:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 30 Jun 2023 12:04 PM IST
सार

शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स में इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, महिंद्रा और महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजिज, टेक महिंद्रा, मारुति, विप्रो, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में तेजी दिखी। वहीं आईटीसी, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट दिखी।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening today Sensex Nifty Share Market news and updates
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

शेयर बाजार में बंपर तेजी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप अपने ऑल टाइम हाई 295.72 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे शेयर बाजार में इक्विटी शेयरों में मजबूत उछाल दिखा और सेंसेक्स अपने लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया। शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन मजबूत तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों का सेंसेक्स इंडेक्स 499.42 अंकों यानी 0.78 प्रतिशत की तेजी के साथ अपने अब तक के उच्चतम स्तर 64,414.84 अंकों पर पहुंच गया। बाजार को इक्विटी शेयरों में मजबूती का सहारा मिला। इस दौरान बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप उछलकर 2,95,72,338.05 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन

सेंसेक्स के इन शेयरों में आया उछाल 

सेंसेक्स में इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, महिंद्रा और महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजिज, टेक महिंद्रा, मारुति, विप्रो, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में तेजी दिखी। वहीं आईटीसी, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट दिखी। एशियाई बाजारों की बात करें तो सियोल, शंघाई और हांगकांग के बाजार हरे निशान पर करोबार करते दिखे। टोक्यो का बाजार लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा। दूसरी ओर ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.56 प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा है। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बाजार में 12,350 करोड़ र    रुपये की खरीदारी की।    

विज्ञापन

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में हुई मजबूत ओपिनिंग 

घरेलू शेयर बाजार रोज नई ऊंचाइयों को छू रहा है। गुरुवार की छुट्टी के बाद शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूत ओपनिंग हुई है। फिलहाल सेंसेक्स 390.81 (0.61%) अंकों की मजबूती के साथ 64,306.23 अंकों के अपने नए ऑल टाइम हाई पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी 113.65 (0.6%) अंक उछलकर 19,085.75 के अपने नए सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर ट्रेड करता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को शुरुआती कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार खुलने के बाद निफ्टी के टॉप गेनर्स और और टॉप लूजर्स शेयर

आईटी और पीएसयू बैंकिंग के शेयरों ने दिखाया दम, रुपया सपाट

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार की बंपर तेजी में आईटी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिखी। निफ्टी में पावर ग्रिड और एशियन पेंट्स के शेयर दो-दो फीसदी से अधिक की तेजी के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं। इससे पहले  बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 500 अंकों की मजबूती के साथ के साथ 63,915 अंकों के लेवल पर बंद हुआ था। वहीं रुपया डॉलर के मुकाबले 0.02 (-0.02%) अंकों की कमजोरी के साथ 82.04 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में  बाजार के अलग-अलग सेक्टोरल इंडेक्स का हाल 

निफ्टी में पिछले तीन महीने में 12 प्रतिशत उछाल

वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में विदेशी संस्थागत निवेशकों या एफआईआई से 10 अरब डॉलर का मजबूत समर्थन मिलता है इससे दलाल स्ट्रीट पर बुल्स को रिकॉर्ड मजबूती हासिल करने में मदद मिली है।   निफ्टी पिछले 3 महीनों में लगभग 12% उछला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed