फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Today Sensex Nifty News and Updates Today

Sensex Opening Bell: बाजार फिर रिकॉर्ड हाई पर खुला, सेंसेक्स 65000 के पार पहुंचा, निफ्टी 19300 के करीब

Mon, 03 Jul 2023 10:14 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 03 Jul 2023 10:14 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: निफ्टी भी पहली बार 19300 के करीब पहुंच गया है। बाजार की चौतरफा तेजी में मेटल और बैंकिंग स्टॉक्स का योगदान सबसे ज्यादा है। इससे पहले बीते कारोबारी दिन यानी 30 जुलाई को भी सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए थे।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Today Sensex Nifty News and Updates Today
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

वैश्विक बाजार से मिले मजबूत संकेतों के बाद भारतीय शेयर बाजार सोमवार को एक बार फिर रिकॉर्ड हाई पर खुले। सेंसेक्स पहली बार 65 हजार के लेवल को पार कर गया। निफ्टी भी पहली बार 19300 के पार पहुंच गया है। बाजार की चौतरफा तेजी में मेटल और बैंकिंग स्टॉक्स का योगदान सबसे ज्यादा है। फिलहाल सेंसेक्स 424.20 (0.66%) अंकों की बढ़त के साथ 65,142.76 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 116.55 (0.61%) अंक मजबूत होकर 19,305.60 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले बीते कारोबारी दिन यानी 30 जुलाई को भी सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए थे। बीते शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 803 अंक चढ़कर 64,718 पर बंद हुआ था वहीं एनएसई निफ्टी 217 अंक उछलकर 19,189 के लेवल पर पहुंच गया था।

विज्ञापन

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी ऑटो 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

मासिक बिक्री के आंकड़े जारी होने के बाद निफ्टी ऑटो 52 सप्ताह के उच्च स्तर 15,198 पर पहुंच गया। इस बीच निफ्टी मेटल, निफ्टी, फाइनेंशियल सर्विसेज और पीएसयू बैंक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप 100 0.44% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 1.10% बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed