फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market: शुरुआती बढ़त गंवाकर टूटा शेयर बाजार; सेंसेक्स 400 अंक नीचे पहुंचा, निफ्टी 24700 से नीचे

Tue, 22 Oct 2024 09:30 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 22 Oct 2024 09:30 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार कोप्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स मजबूत हुए। सेंसेक्स 200 अंकों तक उछला है जबकि निफ्टी 24800 के पार कर गया है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, नेस्ले और बजाज फिनसर्व सर्वाधिक लाभ में रहे। टाटा स्टील, कोटक महिन्द्रा बैंक, टाटा मोटर्स और एनटीपीसी पिछड़ने वालों में शामिल रहे।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार होता दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स मजबूत हुए हैं। सेंसेक्स 200 अंकों तक उछला है जबकि निफ्टी 24800 के पार कर गया है। बाजार खुलने के बाद बजाज हाऊसिंग के शेयर 3% की बढ़त के साथ, जबकि सीजी पावर के शेयर 5% की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। हालांकि शुरुआती कारोबार में बढ़त के बाद बाजार में बिकवाली हावी होती दिखी और इंडेक्स लाल निशान पर पहुंच गए।

विज्ञापन


इससे पहले, ब्लू-चिप शेयरों में खरीदारी और घरेलू संस्थागत निवेशकों की लगातार सक्रियता के बीच मंगलवार को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई। पिछले कारोबारी सत्र में गिरावट के बाद बीएसई सेंसेक्स में उछाल आया और यह शुरुआती कारोबार में 239.33 अंक चढ़कर 81,390.60 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 72.95 अंक चढ़कर 24,854.05 अंक पर पहुंच गया।

विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों में कैसी रही चाल

सेंसेक्स के 30 शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, नेस्ले और बजाज फिनसर्व सर्वाधिक लाभ में रहे। टाटा स्टील, कोटक महिन्द्रा बैंक, टाटा मोटर्स और एनटीपीसी पिछड़ने वालों में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,225.91 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 2,261.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एशियाई बाजारों में रहा मिला-जुला रुख

एशियाई बाजारों में शंघाई और हांगकांग में तेजी रही जबकि सियोल और टोक्यो में गिरावट रही। सोमवार को अमेरिकी बाजार मिश्रित रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत गिरकर 74.11 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स 73.48 अंक या 0.09 प्रतिशत गिरकर 81,151.27 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 72.95 अंक या 0.29 प्रतिशत गिरकर 24,781.10 अंक पर बंद हुआ था।

हुंडई मोटर इंडिया के शेयर 1.5% की डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुए

हुंडई मोटर इंडिया के शेयर मंगलवार को एक्सचेंजों पर 1.5% डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुए। बीएसई पर कंपनी के शेयर 1,931 रुपये प्रति शेयर के भाव पर सूचीबद्ध हुए, जबकि इश्यू प्राइस 1,960 रुपये था। एनएसई पर यह 1,934 रुपये प्रति शेयर के भाव पर सूचीबद्ध हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed