फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत; सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 24800 के पार

Thu, 22 Aug 2024 09:37 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 22 Aug 2024 09:37 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंकों तक मजबूत हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 24800 का स्तर पार कर गया। जोमैटो और पेटीएम के बीच टिकटिंग बिजनेस की डील की खबर के दोनों ही कंपनियों के शेयरों में मजबूती आई और ये तीन-तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में मजबूत बढ़त दिख रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंकों तक मजबूत हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 24800 का स्तर पार कर गया। जोमैटो और पेटीएम के बीच टिकटिंग बिजनेस की डील की खबर के दोनों ही कंपनियों के शेयरों में मजबूती आई और ये तीन-तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन

गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले एक दायरे में कारोबार करता दिखा। घरेलू मुद्रा में 83.93 रुपये के स्तर पर ओपनिंग हुई और यह 83.95 तक फिसल गया। पिछले सत्र की क्लोजिंग की तुलना में रुपये में डॉलर के मुकाबले 5 पैसे की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को रुपया 13 पैसे टूटकर 83.90 पर बंद हुआ था।

वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख और एचडीएफसी बैंक व इंफोसिस जैसे ब्लू-चिप शेयरों में खरीदारी के बाद बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को शुरुआती कारोबार में उछले। बाजार खुलने के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 204.04 अंक या 0.25 प्रतिशत चढ़कर 81,109.34 पर पहुंच गया। लगातार छठे सत्र में बढ़त के साथ एनएसई निफ्टी 49.55 अंक बढ़कर 24,819.75 पर पहुंच गया।

बाजार के जानकारों के अनुसार मांग संबंधी चिंताओं के कारण तेल की कीमतों में गिरावट जारी रही और हाल ही में फेडरल रिजर्व की बैठक के मिनटों में मुद्रास्फीति में कमी और बढ़ती बेरोजगारी दर के बीच संभावित ब्याज दरों में कटौती के संकेत मिले। 

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "अब सबसे संभावित परिदृश्य यह है कि फेड नरम रुख अपनाए और सितंबर में 25 आधार अंकों की कटौती के साथ दर कटौती चक्र की शुरुआत करे, जो आगे और कटौती का संकेत देता है। इससे बाजार स्थिर रह सकता है क्योंकि अनिश्चितता की गुंजाइश कम हो रही है।" 

डीआईआई ने बुधवार को  3,097.45 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टेक महिंद्रा लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर, पावर ग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के शेयर पिछड़ गए। इस बीच, एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 799.74 करोड़ रुपये के इक्विटी बेचे। इस बीच, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने बुधवार को फिर से 3,097.45 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे। 

विजयकुमार ने कहा, "संस्थागत गतिविधियों में, डीआईआई की ओर से निरंतर खरीद और एफआईआई की निरंतर बिक्री का रुझान जारी है। लेकिन एफआईआई की बिक्री की तीव्रता कम हो रही है।" 

ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत गिरकर 76.03 डॉलर प्रति बैरल पर आया

उन्होंने कहा कि खुदरा निवेशक इस तेजी वाले बाजार में लगातार सफल रणनीति के रूप में गिरावट पर खरीद की रणनीति को जारी रख सकते हैं। एशियाई बाजारों में, टोक्यो और हांगकांग हरे निशान पर कारोबार करते दिखे, जबकि शंघाई और सियोल गुरुवार को गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत गिरकर 76.03 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ 102.44 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 80,905.30 पर बंद हुआ था। लगातार पांचवें सत्र में बढ़त के साथ एनएसई निफ्टी 71.35 अंक या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 24,770.20 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed