फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: रक्षाबंधन के दिन शेयर बाजार में भी हरियाली; सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 24600 के पार

Mon, 19 Aug 2024 09:32 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 19 Aug 2024 09:32 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: सेंसेक्स की 30 कंपनियों में एनटीपीसी, टाइटन, टाटा स्टील, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और जेएसडब्ल्यू स्टील सबसे ज्यादा लाभ में रहीं। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले, टाटा मोटर्स और भारती एयरटेल कमजोर पड़ गए।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
दलाल स्ट्रीट फाइल फोटो - फोटो : ANI

विस्तार

खुदरा निवेशकों की उत्साहजनक भागीदारी के साथ-साथ ब्लू-चिप स्टॉक रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी में खरीदारी के कारण रक्षाबंधन के दिन बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में उछले।

विज्ञापन


30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 287.56 अंक चढ़कर 80,724.40 पर पहुंच गया। जबकि एनएसई निफ्टी 97.65 अंक बढ़कर 24,638.80 पर पहुंच गया। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में एनटीपीसी, टाइटन, टाटा स्टील, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और जेएसडब्ल्यू स्टील सबसे ज्यादा लाभ में रहीं। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले, टाटा मोटर्स और भारती एयरटेल कमजोर पड़ गए।
विज्ञापन


एशियाई बाजारों में, शंघाई और हांगकांग में तेजी रही, जबकि सियोल और टोक्यो में गिरावट रही। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने शुक्रवार को 2,606.18 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 11 पैसे मजबूत होकर 83.84 रुपये पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "बाजार पर डीआईआई और खुदरा निवेशकों का पूर्ण प्रभुत्व इस तेजी को बढ़ावा देने वाला एकमात्र प्रमुख कारक है।"


वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत गिरकर 79.53 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शुक्रवार को बीएसई बेंचमार्क 1,330.96 अंक या 1.68 प्रतिशत उछलकर 80,436.84 पर बंद हुआ। इसमें दो महीने से अधिक समय में एक दिन का सबसे अधिक उछाल दिखा था। शुक्रवार को एनएसई निफ्टी 397.40 अंक या 1.65 प्रतिशत बढ़कर 24,541.15 के दो सप्ताह के उच्च स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed