फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: रिकॉर्ड बढ़त के बाद बाजार में नरमी; सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी 24200 से फिसला

Fri, 05 Jul 2024 09:39 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 05 Jul 2024 09:39 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर सेंसेक्स में 417.00 (0.52%) अंकों की नरमी के साथ 79,674.73 के स्तर पर कारोबार होता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 92.21 (0.38%) अंक नीचे गिरकर 24,217.85 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को हुई रिकॉर्ड क्लोजिंग के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन कमजोरी दिखी। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंकों तक फिसलकर 80,000 के स्तर से फिसल गया। दूसरी ओर, निफ्टी भी कमजोर होकर 24200 के नीचे आ गया। सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर सेंसेक्स में 417.00 (0.52%) अंकों की नरमी के साथ 79,674.73 के स्तर पर कारोबार होता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 92.21 (0.38%) अंक नीचे गिरकर 24,217.85 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

एनएसई निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार का हाल

सेंसेक्स के शेयरों में इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.5% तक उछले वहीं एचडीएफसी बैँक, एमएंडएम और टाटा स्टील के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। निफ्टी बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, प्राइवेट बैंक्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयरों में 0.85% तक की नरमी दिखी। एकल शेयरों में एचडीएफसी बैंक के शेयर कंपनी की ओर से वित्तीय वर्ष 2025 के अपडेट्स जारी करने के बाद 3% तक टूट गए। एशियाई बाजार शुक्रवार को नए हाई पर कारोबार करते दिखे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बंद रहे।  विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने गुरुवार को 2,576 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू निवेशकों ने 2375 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। ब्रेंट क्रूड 2 सेंट की गिरावट के साथ 87.41 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed