Share Market: नई ऊंचाइयों पर बाजार का चढ़ना जारी, बिकवाली के बावजूद नए उच्चतम स्तर पर पहुंचे सेंसेक्स-निफ्टी
Sensex Opening Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स शुरुआती बिकवाली के बावजूद नई ऊंचाइयों पर पहुंचने में सफल रहे। इस दौरान बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं से जुड़े शेयरों में खरीदारी दिखी। इस दौरान सेंसेक्स पहली बार 23,000 के पार पहुंचने में सफल रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हफ्ते के आखिरी कारोबारी घरेलू शेयर बाजार एक बार फिर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। इस दौरान निफ्टी पहली बार 23000 के आंकड़े को पार करने में सफल रहा। इससे पहले बाजार में बिकवाली दिखी थी। ओपनिंग के दौरान सेंसेक्स 150 अंकों तक टूट गया। वहीं निफ्टी 22950 के नीचे आ गया। इस दौरान बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं से जुड़े शेयरों में खरीदारी दिखी।
निफ्टी पहली बार 23000 के पार पहुंचा
इस दौरान निफ्टी पहली बार 23,000 के पार पहुंचने में सफल रहा। दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर सेंसेक्स 124.89 (0.16%) अंकों की बढ़त के साथ 75,542.93 पर जबकि निफ्टी 33.85 (0.15%) अंक मजबूत होकर 23,001.50 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। कारोबार के दौरान एफएमसीजी और रियल एस्टेट सेक्टर के शेयर टॉप लूजर्स के रूप में कारोबार करते दिखे।
सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स शुरुआती बिकवाली के बावजूद नई ऊंचाइयों पर पहुंचने में सफल रहे। बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं से जुड़े शेयरों में खरीदारी दिखी। इस दौरान सेंसेक्स पहली बार 23,000 के पार पहुंचने में सफल रहा। गुरुवार को अमेरिका में जारी रोजगार से जुड़े आंकड़ों (S&P Global's Flash PMI Survey) के अनुसार बेरोजगारों की संख्या में कमी आई है। मई महीने में करोबारी गतिविधियों में अर्थशास्त्रियों के अनुमान से भी अधिक तेजी आई है।
टाटा स्टील और एसबीआई के शेयर बढ़त के साथ खुले
सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, एलएंडटी, एसबीआई और भारती एयरटेल के शेयर बढ़त के साथ खुले। दूसरी ओर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, टेक महिंद्रा, मारुति और इंफोसिस के शेयरों में गिरावट दिखी।
एकल शेयरों की बात करें तो शुरुआती कारोबार में देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के शेयर 3% तक उछले। यह वृद्धि चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा दोगुना होने के बाद आई है। गुरुवार को कंपनी ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसमें यह जानकारी दी गई। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी कहा है कि वह इस साल कुछ घरेलू उड़ानों में बिजनेस क्लास की शुरुआत की शुरुआत करेगी। चौथी तिमाही में मुनाफे के नतीजों के बाद होनासा कंज्यूमर (ममाअर्थ) के शेयरों में भी 7% का उछाल आया।
निफ्टी बैंक और वित्तीय सेवाओं के शेयरों में मजबूती
सेक्टरवार देखें तो निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया और मेटल सेक्टर के शेयर 0.3% से 1% तक उछले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर के शेयरों में 0.2% से 1% की गिरावट आई। गुरुवार (23 मई 2024) के कारोबारी सत्र के दौरान विदेशी संस्थापक निवेशक (FIIs) नेट बायर रहे और उन्होंने 4,670.95 करोड़ रुपये की खरीदारी की। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 146.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
शुक्रवार के शुरुआती कारोबारी सत्र के दौरान रुपया छह हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर रुपया डॉलर के मुकाबले 83.1750 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। यह पिछली क्लोजिंग 83.28 रुपये के मुकाबले 0.1% अधिक है।