फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: बाजार में चार दिनों से जारी हरियाली गायब; सेंसेक्स 172 अंक टूटा, निफ्टी 22350 से फिसला

Thu, 25 Apr 2024 09:52 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 25 Apr 2024 09:52 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: गुरुवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 296.79 अंक गिरकर 73,556.15 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 97.15 अंक टूटकर 22,305.25 अंक पर आ गया।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

कोटक महिंद्रा बैंक में भारी बिकवाली और विदेशी कोषों की निकासी के बीच शेयर बाजार ने पिछले चार दिनों की तेजी गंवा दी। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 296.79 अंक गिरकर 73,556.15 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 97.15 अंक टूटकर 22,305.25 अंक पर आ गया। 

विज्ञापन


रिजर्व बैंक द्वारा ग्राहकों को ऑनलाइन जोड़ने और क्रेडिट कार्ड जारी करने की रोक से कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 12 प्रतिशत टूट गया। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों का बार-बार अनुपालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए रिजर्व बैंक ने कोटक महिंद्रा बैंक के ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग चैनलों के जरिये नये ग्राहक जोड़ने तथा तत्काल प्रभाव से नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक लगा दी। 
विज्ञापन


हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, टाइटन, मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे वहीं, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, नेस्ले और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। पिछले चार दिनों में सेंसेक्स 1,363.95 अंक या1.88 प्रतिशत चढ़ा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियाई बाजारों में सोल और तोक्यो में गिरावट रही जबकि शंघाई और हांगकांग में तेजी रही।    वॉल स्ट्रीट बुधवार को मिश्रित नोट पर समाप्त हुआ। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.02 प्रतिशत बढ़कर 88.04 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल घरेलू शेयर बाजार से 2,511.74 करोड़ रुपये निकाले। 


बुधवार को सेंसेक्स 114.49 अंक या 0.16 प्रतिशत चढ़कर 73,852.94 अंक पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 34.40 अंक यानी 0.15 प्रतिशत बढ़कर 22,402.40 अंक पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed