{"_id":"662735d42aa2ecf66c0e7f3e","slug":"sensex-opening-bell-share-market-opening-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में उछाल जारी; सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा, निफ्टी 22400 के करीब","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में उछाल जारी; सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा, निफ्टी 22400 के करीब
Tue, 23 Apr 2024 09:45 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 23 Apr 2024 09:45 AM IST
सार
Sensex Opening Bell: मंगलवार को सुबह करीब 9.22 बजे बीएसई सेंसेक्स 314 अंक या 0.42% बढ़कर 73,947 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 90 अंक या 0.40% की बढ़त के साथ 22,426 पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
शेयर मार्केट
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक बाजारों में तेजी के बाद भारतीय बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक मंगलवार को लगातार तीसरे सत्र में बढ़त के साथ खुले। बाजार की मजबूती में रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ-साथ वित्तीय और आईटी सेक्टर के शेयरों ने योगदान दिया। रिलायंस समूह की चौथी तिमाही नतीजों के अनुसार कंपनी का लाभ अनुमानों से आगे निकल गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह करीब 9.22 बजे बीएसई सेंसेक्स 314 अंक या 0.42% बढ़कर 73,947 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 90 अंक या 0.40% की बढ़त के साथ 22,426 पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, टाइटन और एचसीएल टेक सेंसेक्स के शीर्ष योगदानकर्ताओं के रूप में कारोबार करते दिख रहे हैं और सूचकांक को ऊपर बनाए रखा है। इसके विपरीत, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों पर दबाब बना।
विज्ञापन