फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में बिकवाली जारी; सेंसेक्स और 600 अंक टूटा, निफ्टी 22000 के नीचे आया

Fri, 19 Apr 2024 10:16 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 19 Apr 2024 10:16 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: शुक्रवार को सेंसेक्स करीब 600 अंक फिसलकर 72,000 के नीचे आ गया वहीं निफ्टी करीब 150 अंक टूटकर 21800 के लेवल पर आ गया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सबसे ज्यादा  बिकवाली आईटी, मेटल और पीएसयू बैंकिंग शेयरों में दिख रही है।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार पर पश्चिम एशिया में जारी तनाव हावी होता दिख रहा है। लगातार पांचवें दिन प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। शुक्रवार को सेंसेक्स करीब 600 अंक फिसलकर 72,000 के नीचे आ गया वहीं निफ्टी करीब 150 अंक टूटकर 21800 के लेवल पर आ गया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सबसे ज्यादा  बिकवाली आईटी, मेटल और पीएसयू बैंकिंग शेयरों में दिख रही है। गुरुवार को आए नतीजों के बाद इंफोसिस के शेयरों में तीन प्रतिशत तक की गिरावट आई है। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 454 अंक कमजोर होकर 72,488 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.95 लाख करोड़ रुपये घटा

सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर सेंसेक्स 598 अंकों या 0.83% की गिरावट के साथ 71,890 के स्तर पर जबकि निफ्टी 181 अंक या 0.82% टूटकर 21,814 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.95 लाख करोड़ रुपये घटकर 389.94 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर खुला

ईरान में इजरायली हमलों की खबरों ने निवेशकों को जोखिम वाली संपत्तियों से बाहर निकलने सुरक्षित निवेश करने के लिए प्रेरित किया इसके बाद शुक्रवार को भारतीय रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर खुला। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.5550 रुपये पर खुला, और पिछले रिकॉर्ड निचले स्तर 83.5475 और गुरुवार की क्लोजिंग 83.5375 से नीचे आ गया।

निफ्टी आईटी, मीडिया और पीएसयू बैंक सेक्टर के शेयर 1% से अधिक टूटे

सेंसेक्स के शेयरों में इंफोसिस के अलावे एनटीपीसी, एलएंडटी, एक्सिस बैंक और पावर ग्रिड के शेयर गिरावट के साथ खुले। सेक्टरवार बात करें तो निफ्टी आईटी, मीडिया, पीएसयू बैंक, रियल्टी और ऑटो में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed