{"_id":"65e7eb1e178c8298500252a1","slug":"sensex-opening-bell-share-market-opening-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत; सेंसेक्स 73 अंक टूटा, निफ्टी 22350 से फिसला","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत; सेंसेक्स 73 अंक टूटा, निफ्टी 22350 से फिसला
Wed, 06 Mar 2024 10:08 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 06 Mar 2024 10:08 AM IST
सार
Sensex Opening Bell: सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा, टीसीएस, विप्रो, इंफोसिस और एचसीएलटेक के शेयर टॉप लूजर्स रहे। वहीं, एलएंडडी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
विस्तार
शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सेशन की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार खुलने के दौरान सेंसेक्स 200 अंकों तक टूट गया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी भी 22,350 से नीचे फिसल गया। अमेरिकी कांग्रेस में फेड प्रमुख के बयान और अमेरिकी नौकरी के आंकड़ों के पहले बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट आई। इस दौरान आईटी सेक्टर के शेयर फिसल गए।
विज्ञापन
सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर सेंसेक्स 210 अंकों या 0.28% की गिरावट के साथ 73,466 के लेवल पर पहुंच गया। निफ्टी 56 अंकों यानी 0.25% फिसलकर 22,300 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा, टीसीएस, विप्रो, इंफोसिस और एचसीएलटेक के शेयर टॉप लूजर्स रहे। वहीं, एलएंडडी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।
विज्ञापन