फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market: रिजर्व बैंक MPC के फैसले के बाद बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 746 अंक टूटा, निफ्टी के शेयर भी टूटे

Thu, 08 Feb 2024 12:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 08 Feb 2024 12:39 PM IST
सार

Sensex Opening Bell: भारतीय रिजर्व बैंक ने मुद्रास्फीति पर कड़ी नजर रखने के लिए गुरुवार को लगातार छठी बार प्रमुख नीतिगत दर को अपरिवर्तित रखने का फैसला किया। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए कहा कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने रेपो दर को 6.5 फीसदी पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा में फैसले के बाद गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयर सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 746.62 अंक टूटकर 71,405.38 अंक पर आ गया। निफ्टी 220.95 अंकों की गिरावट के साथ 21,709.55 पर पहुंच गया।

विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक ने मुद्रास्फीति पर कड़ी नजर रखने के लिए गुरुवार को लगातार छठी बार प्रमुख नीतिगत दर को अपरिवर्तित रखने का फैसला किया। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए कहा कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने रेपो दर को 6.5 फीसदी पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन


सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, मारुति, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट रही। पावरग्रिड का एकीकृत शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 10.5 प्रतिशत बढ़कर 4,028.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर भी लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो और शंघाई में तेजी रही जबकि हांगकांग में गिरावट रही। बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.28 प्रतिशत बढ़कर 79.43 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।  शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल घरेलू शेयर बाजार से 1,691.02 करोड़ रुपये निकाले। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 34.09 अंक यानी 0.05 प्रतिशत गिरकर 72,152 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 1.10 अंक या 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 21,930.50 अंक पर बंद हुआ।

इससे पहले गुरुवार को जब बाजार खुला तो इसमें मजबूत खरीदारी दिखी। शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में मजबूत खरीदारी दिखी। बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स 200 अंकों की मजबूती के साथ 72,350 के पार पहुंच गया। निफ्टी भी 22000 के करीब करोबार करता दिखा।  बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी सरकारी कंपनियों के शेयरों में दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed