फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market news and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में तेजी; सेंसेक्स 350 चढ़ा, निफ्टी 22000 के पार

Wed, 07 Feb 2024 10:29 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 07 Feb 2024 10:29 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: सेंसेक्स में एक्सिस बैंक, एसबीआई, एशियन पेंट्स, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा 1 से 2 फीसदी की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहे। वहीं पावर ग्रिड, इन्फोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market news and Updates
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : iStock

विस्तार

एशियाई बाजारों में तेजी के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र के शेयरों की अगुवाई में भारतीय शेयर सूचकांक बुधवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ खुले। सुबह 9.20 बजे बीएसई सेंसेक्स 288 अंक या 0.40% बढ़कर 72,474 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी50 96 अंक या 0.44% की बढ़त के साथ 22,025 पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन

बुधवार के कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

पेटीएम के शेयर 9% की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे

सेंसेक्स में एक्सिस बैंक, एसबीआई, एशियन पेंट्स, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा 1 से 2 फीसदी की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहे। वहीं पावर ग्रिड, इन्फोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी जबकि 7 में गिरावट दिखी। बीते कुछ दिनों में चर्चा में रहे पेटीएम के शेयर बुधवार को 9% से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। फिलहाल कंपनी के शेयर 36.75 (8.15%) रुपये की तेजी के साथ 487.90 रुपये के भाव पर कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी50 के टॉप गेनर्स शेयर ये रहे


खुदरा निवेशक आज से तीन आईपीओ में लगा सकेंगे बोली
बुधवार को बाजार में तीन आईपीओ ओपन हो रहे हैं। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (JSFB), राशि पेरिफेरल्स लिमिटेड और कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने-अपने आईपीओ ला रही है। खुदरा निवेशक इन तीनों आईपीओ के लिए 9 फरवरी तक बोली लगा सकते हैं। तीनों कंपनी के शेयर संभवतः 14 फरवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध होंगे।

रुपये में डॉलर के मुकाबले दो पैसे की मजबूती आई

इक्विटी मार्केट में सकारात्मक शुरुआत के बाद मिले सकारात्मक रुझानों से बुधवार को रुपया भी दो पैसे की बढ़त के साथ 83.03 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed