फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market Update: शेयर बाजार में बड़ी बिकवाली; सेंसेक्स 692 अंक टूटा, बैंकिंग व आईटी सेक्टर ने बढ़ाया दबाव

Thu, 25 Jan 2024 11:01 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 25 Jan 2024 11:01 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: सुबह 9 बजकर 23 मिनट पर सेंसेक्स 112 अंकों या 0.16% की गिरावट के साथ 70,947 अंकों पर कारोबार करता दिखता। दूसरी ओर,निफ्टी 34 अंकों या 0.16% की कमजोरी के साथ 21,419 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।  

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : amarujala.com

विस्तार

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों और आईटी शेयरों में बिकवाली के कारण भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान पर खुले। टेक महिंद्रा के कमजोर तिमाही नतीजों के बाद आईटी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली दिखी और इससे बाजार में नकारात्मक रुझान बना। शुरुआती दो घंटों के कारोबार में ही सेंसेक्स 692.17 (0.97%) फिसलकर 70,338.65 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 191.66 (0.89%) अंक टूटकर 21,262.30 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन

सुबह लाल निशान पर हुई कारोबार की शुरुआत

सुबह 9 बजकर 23 मिनट पर सेंसेक्स 112 अंकों या 0.16% की गिरावट के साथ 70,947 अंकों पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर,निफ्टी 34 अंकों या 0.16% की कमजोरी के साथ 21,419 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। ब्लूचिप कंपनियों में टेक महिंद्रा के शेयर उम्मीद से कमतर तिमाही परिणामों के बाद  5.5% तक गिर गए। अन्य आईटी शेयरों में एचसीएलटेक, इंफोसिस, टीसीएस और विप्रो के शेयर भी लाल निशान पर खुले।

विज्ञापन

गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के शेयर 2.3% तक लुढ़के

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जी के मालिक एस्सेल ग्रुप के मुंबई स्थिति कांटिनेंटल ऑफिस में ईडी की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया। इसके बाद जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के शेयर 2.3% तक लुढ़क गए। तिमाही नतीजों में मुनाफे में सालाना आधार पर लगभग दोगुने की वृद्धि होने के बाद रेलटेल कॉरपोरेशन के शेयर 5% की वृद्धि के साथ खुले। सेक्टरवार बात करें तो निफ्टी आईटी में 0.87% गिरावट आई। निफ्टी फार्मा के शेयर 0.64% तक फिसले। निफ्टी बैंक, ऑटो, वित्तीय सेवाएं, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयर भी गिरावट के साथ खुले। व्यापार बाजार में निफ्टी स्मॉलकैप100 0.46% उछला, वहीं निफ्टी मिडकैप में 0.1% मामूली की वृद्धि आई।

टाटा स्टील ने शेयरधारकों की बैठक बुलाई

टाटा स्टील ने शेयर बाजार को बताया है कि उसने आज यानी 25 जनवरी 2024 को शेयरधारकों की मीटिंग रखी है। बैठक में कंपनी की सब्सिडियरी इंडियन स्टील और वायर प्रोडक्ट्स के साथ विलय पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक 25 जनवरी को सुबह 11 बजे से ऑडियो-वीडियो माध्यम से आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed