फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में मजबूती बरकरार; सेसेक्स 250 अंक चढ़ा, निफ्टी 19850 के पार पहुंचा

Thu, 27 Jul 2023 09:53 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 27 Jul 2023 09:53 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स में 250 अंकों का उछाल दिखा जबकि निफ्टी 19850 के लेवल को पार कर गया। 09 बजकर 34 मिनट पर सेंसेक्स 185.09 (0.28%) अंकों की मजबूती के साथ 66,892.29 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 67.30 (0.34%) अंकों की उछाल के साथ 19,845.60 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच गुरुवार को भी भारतीय शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों प्रमुख इंडेक्स मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे। बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स में 250 अंकों का उछाल दिखा जबकि निफ्टी 19850 के लेवल को पार कर गया। 09 बजकर 34 मिनट पर सेंसेक्स 185.09 (0.28%) अंकों की मजबूती के साथ 66,892.29 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 67.30 (0.34%) अंकों की उछाल के साथ 19,845.60 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इस दौरान बाजार में एमएंडएम के शेयरों में चार प्रतिशत की गिरावट जबकि बजाज फाइनेंस के शेयरो में दो प्रतिशत की बढ़त दिखी।

विज्ञापन

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन एनएसई निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में किया इजाफा

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने उम्मीद के मुताबिक ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी के बाद गुरुवार के शुरुआती कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजारों में तेजी देखी गई। इस बीच, फेड की ओर से की गई दरों में वृद्धि ने बेंचमार्क ब्याज दर को 5.25-5.50% तक पहुंचा दिया, जो 2007-2009 में वैश्विक वित्तीय संकट के बाद से उच्चतम स्तर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed