फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share market opening sensex nifty opening today bazar update

Sensex Opening Bell: ग्लोबल मार्केट में कमजोरी से बाजार फिसला, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 18000 के नीचे

Fri, 17 Feb 2023 10:59 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 17 Feb 2023 10:59 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 340.89 अंकों की गिरावट के साथ 60,978.62 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 92.20 अंक फिसलकर 17,943.65 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। 

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share market opening sensex nifty opening today bazar update
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

वैश्विक बाजार में बिकवाली के बाद घरेलू शेयर बाजार में भी कमजोर शुरुआत हुई है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 340.89 अंकों की गिरावट के साथ 60,978.62 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 92.20 अंक फिसलकर 17,943.65 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 8 पैसे कमजोर होकर 82.78 रुपये के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन


# शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन

अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से एशियाई बाजारों में बड़ी कमजोरी आई है। भारतीय बाजार में  आई, फार्मा और पीएसयू बैंकिंग सेक्टर के शेयर फिसले हैं। निफ्टी के टॉप लूजर्स शेयरों की लिस्ट में नेस्ले इंडिया का शेयर 3.5% गिरावट के साथ सबसे ऊपर है। वहीं अदाणी एंटरप्राइजेज और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में 1-1% की मजबूती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


# गुरुवार को ऊपरी स्तरों से फिसल गया था बाजार 
इससे पहले बीते कारोबारी दिन यानी 16 फरवरी को बाजार में ऊपरी स्तरों से जोरदार गिरावट दर्ज की गई थी। गुरुवार को सेंसेक्स 44 अंकों की मामूली मजबूती के साथ 61,319 अंकों पर बंद हुआ था। इंट्राडे में सेंसेक्स ने 61,682 का सबसे ऊंचा स्तर भी छुआ था। बाजार में बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों से कमजोरी आई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed