{"_id":"6503dd969df9b7cb1600a710","slug":"sensex-opening-bell-share-market-opening-sensex-nifty-nifty50-news-and-updates-today-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्केट अपडेट: बाजार में हरियाली का सिलसिला जारी; सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 20150 के पार पहुंचा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
मार्केट अपडेट: बाजार में हरियाली का सिलसिला जारी; सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 20150 के पार पहुंचा
Fri, 15 Sep 2023 10:24 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 15 Sep 2023 10:24 AM IST
सार
मार्केट अपडेट: शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर एक-एक प्रतिशत से अधिक चढ़ गए। वहीं दूसरी ओर एशियन पेंट्स, एचयूएल, कोटक बैंक और एक्सिस बैंक गिरावट के साथ खुले।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चीन के उम्मीद से अधिक वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा अमेरिकी ब्याज दरों में नरमी से शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 225 अंक या 0.33% बढ़कर 67,744 पर कारोबार करता दिखा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 9.18 बजे 58 अंकों की तेजी के साथ 20161 पर ट्रेड कर रहा था। इससे पहले सेंसेक्स 67,659.91 और निफ्टी 20,156.45 के स्तर पर खुला। निफ्टी इस स्तर पर पहली बार खुला। सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर एक-एक प्रतिशत से अधिक चढ़ गए। वहीं दूसरी ओर एशियन पेंट्स, एचयूएल, कोटक बैंक और एक्सिस बैंक गिरावट के साथ खुले।
विज्ञापन
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
निफ्टी के टाॅप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
विज्ञापन