फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Nifty50 News and Updates

Sensex Opening Bell: बुल्स की बल्ले-बल्ले; रिकॉर्ड हाई पर ओपनिंग, सेंसेक्स 250 अंक उछला, निफ्टी 20150 के पार

Thu, 14 Sep 2023 10:27 AM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 14 Sep 2023 10:27 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 213 अंक या 0.32% बढ़कर 67,680 पर कारोबार करता दिखा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र के मुकाबले 69 अंकों (0.34%) अंकों की बढ़त के साथ 20,138 पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Nifty50 News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के बाद फेडरल रिजर्व की ओर से इस महीने के अंत में ब्याज दरों में ठहराव की मजबूत संभावना के बीच बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 और सेंसेक्स गुरुवार को नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 213 अंक या 0.32% बढ़कर 67,680 पर कारोबार करता दिखा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र के मुकाबले 69 अंकों (0.34%) अंकों की बढ़त के साथ 20,138 पर कारोबार करता दिखा। गुरुवार को सेंसेक्स में 67,627.03 जबकि निफ्टी 20,127.95 के नए रिकॉर्ड स्तर पर खुला।

विज्ञापन

एनबीसीसी के शेयरों में 6% से अधिक की तेजी

सेंसेक्स के शेयरों में से टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो, एसबीआई और टेक महिंद्रा बढ़त के साथ खुले, जबकि केवल एचयूएल, आईटीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट ही कटौती के साथ खुले। इंडिविजुअल शेयरों में एनबीसीसी ने 180 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने के बाद 6% से ज्यादा की तेजी के साथ ओपनिंग की। सरकार की ओर से दवा निर्माण उद्योग में 9,589 करोड़ रुपये तक के विदेशी निवेश को मंजूरी देने के बाद सुवेन फार्मास्यूटिकल्स के शेयरों में भी 6.6% की तेजी आई। सेक्टर वार बात करें तो निफ्टी मेटल में 1.17% और निफ्टी आईटी में 1% की तेजी आई। निफ्टी बैंक और निफ्टी रियल्टी भी बढ़त के साथ खुले। व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.81% और स्मॉलकैप100 में 1.05% की वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन

गुरुवार को बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार खुलने के बाद निफ्टी के टाॅप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed