{"_id":"64ed6bf990a388ce44000bf5","slug":"sensex-opening-bell-share-market-opening-sensex-nifty-nifty50-news-and-updates-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में फिर मजबूत शुरुआत; सेंसेक्स 183 अंक चढ़ा, निफ्टी 19357 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में फिर मजबूत शुरुआत; सेंसेक्स 183 अंक चढ़ा, निफ्टी 19357 के पार
Tue, 29 Aug 2023 10:15 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 29 Aug 2023 10:15 AM IST
सार
Sensex Opening Bell: मंगलवार को बाजार की मजबूती में फार्मा सेक्टर के शेयर सबसे आगे रहे। सिप्ला का शेयर सवा फीसदी की मजबूती के साथ निफ्टी का टॉप गेनर रहा, जबकि जियो फाइनेंशियल का शेयर टॉप लूजर के रूप में कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार
- फोटो : pixabay
विस्तार
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भी मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 183.98 (0.28%) अंकों की बढ़त के साथ 65,180.58 पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी में 46.50 (0.24%) अंकों की बढ़त के साथ 19,352.55 अंकों के लेवल पर ट्रेड होता दिखा। मंगलवार को बाजार की मजबूती में फार्मा सेक्टर के शेयर सबसे आगे रहे। सिप्ला का शेयर सवा फीसदी की मजबूती के साथ निफ्टी का टॉप गेनर रहा, जबकि जियो फाइनेंशियल का शेयर टॉप लूजर के रूप में कारोबार करता दिखा। हालांकि थोड़ी देर बाद इसके शेयरों में खरीदारी दिखने लगी। इससे पहले सोमवार को भारतीय बाजार (Indian Stock Market) दो दिन की गिरावट के बाद हरे निशान पर बंद हुए थे। बीएसई सेंसेक्स 110 अंक मजबूत होकर 65000 के पार पहुंचकर बंद हुआ था।
विज्ञापन
सोमवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
एनएसई निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
विज्ञापन