{"_id":"6466f0a403719039a304e3c3","slug":"sensex-opening-bell-share-market-opening-sensex-nifty-nifty50-news-and-updates-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला बाजार; सेंसेक्स 160 अंक चढ़ा, निफ्टी भी तेज","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Opening Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला बाजार; सेंसेक्स 160 अंक चढ़ा, निफ्टी भी तेज
Fri, 19 May 2023 09:33 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 19 May 2023 09:33 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। शुक्रवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 160 अंक तक उछलता दिखा। बाजार में ऊपरी स्तरों पर हल्की बिकवाली दिखी। फिलहाल सेंसेक्स 60.03 (0.10%) अंकों की बढ़त के साथ 61,491.77 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 18,138.25 अंकों की बढ़त के साथ 8.30 (0.05%) अंकों के लेवल पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में ग्लैंड फार्मा के शेयरों में शुरुआती कारोबार में 17 प्रतिशत की गिरावट दिख रही है। वहीं बाटा के शेयरो में तीन प्रतिशत वूद्धि दर्ज की गई है।शुरुआती कारोबार में रुपया डाॅलर के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट के साथ 82.70 रुपये के लेवल पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स
विज्ञापन