{"_id":"64f010b407348fc2c7069b13","slug":"sensex-opening-bell-share-market-opening-sensex-nifty-nifty50-business-news-and-updates-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत; सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा, निफ्टी 19400 के करीब","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत; सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा, निफ्टी 19400 के करीब
Thu, 31 Aug 2023 01:18 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:18 PM IST
सार
Sensex Opening Bell: गुरुवार को सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर मजबूती के साथ कारोबार करते दूसरी। महज 10 शेयरों में गिरावट दिखी। इसके अलावा निफ्टी के 50 में से 30 शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। वहीं 20 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंथली एक्सपायरी के दिन गुरुवार शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 0.14 फीसदी या 91.08 प्वाइंट चढ़कर 65,178 पर ओपन हुआ, जबकि निफ्टी 0.15 फीसदी या 28.10 अंक चढ़कर 19,375.55 पर ओपन हुआ। इस दौरान सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर मजबूती के साथ कारोबार करते दूसरी। महज 10 शेयरों में गिरावट दिखी।
विज्ञापन
इसके अलावा निफ्टी के 50 में से 30 शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। वहीं 20 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।
हालांकि शुरुआती कारोबार में ही अदाणी समूह के सबंध में ओसीसीआरपी की रिपोर्ट आने के बाद ग्रुप के शेयरों में बिकवाली दिखी। हालांकि अदाणी समूह ने खुद के बारे में किए गए दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन