फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Bell Share Market News and Updates

Sensex Opeing Bell: शेयर बाजार में पॉजिटिव शुरुआत; सेंसेक्स 251 अंक उछला, निफ्टी 21700 के पार

Thu, 11 Jan 2024 09:57 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 11 Jan 2024 09:57 AM IST
सार

Sensex Opeing Bell: सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और एनटीपीसी हरे निशान में खुले, जबकि इन्फोसिस, एचसीएल टेक और विप्रो लाल निशान में खुले।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Bell Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय शेयर सूचकांक गुरुवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ खुले। बाजार को एशियाई प्रतिस्पर्धियों में आई तेजी से फायदा हुआ। निवेशकों की नजर तिमाही परिणामों और ब्याज दरों पर संकेतों के लिए प्रमुख अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर बनी हुई है।

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह 9.24 बजे बीएसई सेंसेक्स 284 अंक या 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,942 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 88 या 0.41 अंकों की तेजी के साथ 21,706 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन


सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और एनटीपीसी हरे निशान में खुले, जबकि इन्फोसिस, एचसीएल टेक और विप्रो लाल निशान में खुले। आज के कारोबार में आईटी शेयरों पर फोकस रहेगा क्योंकि बाजार की प्रमुख कंपनियां टीसीएस और इन्फोसिस बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजे जारी करने वाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को 1,000 करोड़ रुपये की बेहिसाब कैश सेल्स मिलने की खबरों के बीच पॉलिकैब इंडिया के शेयर 10 पर्सेंट के निचले स्तर पर खुले। 

सेक्टोरल मोर्चे पर, निफ्टी कंज्यूमर ड्युरेबल्स 1.15% और निफ्टी ऑटो 0.63% चढ़ गया। जबकि निफ्टी आईटी और रियल्टी लाल निशान पर खुले। व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप100 0.45% बढ़ा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप100 में 0.4% की वृद्धि दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed