{"_id":"62ec96a026ea313ec9584cd2","slug":"sensex-opening-bell-indian-markets-open-in-green-sensex-jumps-up-to-200-points-nifty-crosses-17400","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: भारतीय बाजार हरे निशान में खुले, सेंसेक्स 200 अंकों तक उछला, निफ्टी 17400 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Opening Bell: भारतीय बाजार हरे निशान में खुले, सेंसेक्स 200 अंकों तक उछला, निफ्टी 17400 के पार
Fri, 05 Aug 2022 09:46 AM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Fri, 05 Aug 2022 09:46 AM IST
सार
Sensex Opening Bell: हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन बाजार हरे निशान में खुला है। सेंसेक्स लगभग 200 अंकों की मजबूती के साथ कारोबार करता दिख रहा है। वहीं निफ्टी 17400 के लेवल को पार कर गया है।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन बाजार हरे निशान में खुला है। सेंसेक्स लगभग 200 अंकों की मजबूती के साथ कारोबार करता दिख रहा है। वहीं निफ्टी 17400 के लेवल को पार कर गया है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स फिलहाल 58,519 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 17,445 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। बैंक, आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों से बाजार को मजबूती मिलती दिख रही है। इस दौरान, अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम, एलएंडटी और भारती एयरटेल के शेयर टॉप गेनर के रूप में सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार (5 अगस्त 2022) को वैश्विक बाजारों में मिलेजुला रुख दिखा। गुरुवार को अमेरिकी बाजार में भी मिला-जुला रुख दिखा। डाओ जोंस 85 अंक तक नीचे फिसला जबकि नैस्डैक में 0.4 फीसदी की बढ़त दिखी।
विज्ञापन
वहीं एशियाई बाजारों में SGX निफ्टी में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिका में आज जुलाई महीने के जॉब के डेटा आएंगे इस पर बाजार की नजर बनी रहेगी। 2.5 लाख नई नौकरी अनुमान है। वहीं, जून में 3.7
विज्ञापन
लाख लोग नौकरी से जुड़े। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने गुरुवार को कैश में 1475 करोड़ रुपये का निवेश किया जबकि घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भारतीय इक्विटी मार्केट में गुरुवार को 45 करोड़ रुपये की बिकवाली की।