फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell: Indian market opened with strength, Sensex jumped 450 points, Nifty near 17750

Sensex Opening Bell: भारतीय बाजार मजबूती के साथ खुला, सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी 17750 के पास

Thu, 08 Sep 2022 09:35 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 08 Sep 2022 09:35 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 467 अकों की तेजी दिखी। निफ्टी भी 127 अंकों की उछाल के खुला। फिलहाल सेंसेक्स 59,496.57 तो निफ्टी 17758.85 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell: Indian market opened with strength, Sensex jumped 450 points, Nifty near 17750
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को शुरूआती कारोबार में मजबूती दिख रही है। इस दौरान सेंसेक्स में 400 से 467 अकों तेजी दिखी। निफ्टी भी 127 अंकों की उछाल के खुला। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 59,374.99 अंक पर और निफ्टी 17,748.15 अंकों के लेवल पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 59,496.57 तो निफ्टी 17758.85 अंकों पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में गुरुवार (08 सितंबर 2022) को सेंसेक्स के सभी 30 स्टॉक हरे निशान में हैं। वहीं, निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। अब तक के कारोबार में एशियन पेंट्स सेंसेक्स का टॉप गेनर है।

विज्ञापन


अमेरिकी बाजार बुधवार को शानदार तेजी के साथ दिन की ऊंचाई के करीब बंद हुए।इस दौरान डाऊ 435 अंक उछला। नैस्डेक सात दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगाकर ढाई सौ अंक की तेजी के साथ 11792 के लेवल पर पहुंच गया। एशियाई बाजारों में एसजीएक्स निफ्टी सौ अंकों की तेजी के साथ 17700 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं निक्केई में एक प्रतिशत तो कोप्सी में आधे प्रतिशत की तेजी दिख रही है। विदेशी बाजार चाल देखकर भारतीय बाजार के गुरुवार को बढ़िया प्रदर्शन करने की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन


इससे पहले भारतीय बाजार बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए थे। महंगाई और ब्याज दरों की चिंता बढ़ने बाजार में बैंकिंग, ऑटो और वित्तीय सेवाओं जैसी कंपनियों से जुड़े शेयरों पर दबाव बनता दिखा। इस दौरान सेंसेक्स 168 अंक लुढककर 59,029 अंक तो निफ्टी 31 अंक फिसलकर 17624 अंकों के लेवल पर बंद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed