फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell: Green in Indian markets, Sensex jumps 250 points, Nifty crosses 17650

Sensex Opening Bell: स्टॉक मार्केट में हरियाली, सेंसेक्स 250 अंक उछला, निफ्टी 17650 के पार

Thu, 25 Aug 2022 09:41 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 25 Aug 2022 09:41 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: बीते दिन की उठापटक के बाद गुरुवार को भारतीय बाजार में मजबूती दिख रही है। सेंसेक्स लगभग 250 अंक ऊपर खुला है। निफ्टी में भी 80 अंकों की बढ़त है। सेंसेक्स फिलहाल 59,362.14 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 17,687.25 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।  

विज्ञापन
Sensex Opening Bell: Green in Indian markets, Sensex jumps 250 points, Nifty crosses 17650
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगस्त वायदा सीरीज के एक्सपायरी के दिन भारतीय बाजार में हरियाली दिख रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान में खुले हैं। सेंसेक्स लगभग 250 अंक ऊपर खुला है। निफ्टी  में भी 80 अंकों की बढ़त है। सेंसेक्स फिलहाल 59,362.14 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 17,687.25 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में भारती एयरटेल और टाटा स्टील के शेयरों में एक-एक प्रतिशत तक का उछाल आया है।

विज्ञापन

इससे पहले ग्लोबल मार्केट से गुरुवार को बाजार के लिए अच्छे संकेत मिले। अमेरिकी बाजारों में तीन दिन की गिरावट थमी। डाऊ जोंस 60 अंक तो नैसडैक 50 अंक ऊपर बंद हुआ। आज से शुरू होने वाली जैक्सन होल बैठक पर बाजार की नजर बनी रहेगी।

विज्ञापन


SGX निफ्टी में मजबूती नजर आ रही है। यह 70 अंकों की बढ़त के साथ 17,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई 150 अंक ऊपर ट्रेड कर रहा है। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को भारतीय बाजार में नकद में 23 करोड़ रुपये की खरीदारी की जबकि, इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों ने नकद में 322 करोड़ रुपये की बिकवाली की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले सपाट ढंग से 79.82 के लेवल पर खुला है। पिछले कारोबारी दिन यह 79.8075 के स्तर पर बंद हुआ था। कच्चा तेल 102 अमेरिकी डॉलर के भाव पर पहुंच गया है। यह तीन हफ्तों के उच्चतम स्तर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed