{"_id":"6331229dfb9f0c08aa06e7f5","slug":"sensex-opening-bell-domestic-stock-market-crash-sensex-fell-by-800-points-nifty-slipped-towards-17000","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार धड़ाम, सेंसक्स 800 अंकों तक लुढ़का, रुपया सबसे निचले स्तर 81.55 पर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार धड़ाम, सेंसक्स 800 अंकों तक लुढ़का, रुपया सबसे निचले स्तर 81.55 पर
Mon, 26 Sep 2022 09:51 AM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Mon, 26 Sep 2022 09:51 AM IST
सार
Sensex Opening Bell: बाजार की शुरुआत में ही सेंसेक्स लगभग 800 अंकों तक लुढ़क गया। फिलहाल सेंसेक्स 809 अंकों की गिरावट के साथ 57,289.92 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 222 अंकों की गिरावट के साथ 17,092.55 अंकों के लेवल पर आ गया है।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ खुले। बाजार की शुरुआत में ही सेंसेक्स लगभग 800 अंकों तक लुढ़क गया। फिलहाल सेंसेक्स 809 अंकों की गिरावट के साथ 57,289.92 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 222 अंकों की गिरावट के साथ 17,092.55 अंकों के लेवल पर आ गया है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ग्लोबल मार्केट से घरलू बाजार के लिए खराब संकेत मिले। एजीएक्स निफ्टी में 180 अंकों की गिरावट दिख रही है। डाऊ फ्यूचर्स में भी लगभग 170 अंकों की गिरावट आई है। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन अमेरिकी बाजार भारी उठापटक के भी पिछले शुक्रवार को 2.5 प्रतिशत तक टूट गए। घरेलू बाजार में हिंडालको और एनएमडीसी के शेयरों में तीन-तीन प्रतिशत की गिरावट आई है।
विज्ञापन
रुपया कमजोर होकर 81.55 के स्तर पर खुला
यूएस बॉन्ड यील्ड्स और डॉलर के मजबूत होने से रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले अपने सबसे निचले स्तर 81.55 के लेवल पर खुला। यह रुपये का अब तक सबसे न्यूनतम स्तर है। दो वर्षीय यूएस ट्रेजरी यील्ड 4.2% मजबूत हो गया है यह 12 अक्टूबर 2007 के बाद से इसका उच्चतम स्तर है। डॉलर इंडेक्स रातों-रात 114-अंक से बढ़कर दो दशक के उच्च स्तर पर पहुंच गया। इन दो प्रमुख कारणों से डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर हो रहा है।
विज्ञापन