{"_id":"617f664438f25c2f0673bbcb","slug":"sensex-nifty-today-stock-market-share-market-today-latest-news-updates-on-1-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market Today: हरे निशान के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 506.20 अंकों की बढ़त, निफ्टी में भी उछाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Share Market Today: हरे निशान के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 506.20 अंकों की बढ़त, निफ्टी में भी उछाल
Mon, 01 Nov 2021 09:30 AM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 01 Nov 2021 09:30 AM IST
सार
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (BSE Sensex) 506.20 अंक बढ़कर 59,813.13 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी आज 158.40 अंकों की बढ़त के साथ 17,830.05 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (BSE Sensex) 506.20 अंक बढ़कर 59,813.13 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी आज 158.40 अंकों की बढ़त के साथ 17,830.05 के स्तर पर खुला। सुबह सवा नौ बजे बाजार खुलते ही निफ्टी टॉप गेनर में टाटा स्टील, एयरटेल, टेक महिंद्रा, आईओसी, एचसीएल, इंडसइंड बैंक, टाइटन और एक्सिस बैंक के स्टॉक थे तो लूजर में यूपीएल, टाटा मोटर्स, नेस्ले इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्र और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयर थे।
विज्ञापन
पिछले सत्र में 677 गिरकर बंद हुआ था सेंसेक्स
पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला सूचकांक 677.77 अंक या 1.13 फीसदी गिरकर 59,306.93 पर और निफ्टी 185.60 अंक या 1.04 फीसदी गिरकर 17,671.65 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 5,142.63 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.33 फीसदी गिरकर 83.44 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
विज्ञापन