फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Today Share Market 6th April 2021 Update Indian indices opened

Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार: 77 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली तेजी

Tue, 06 Apr 2021 09:28 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 06 Apr 2021 09:28 AM IST
सार

  • आज सेंसेक्स 77.68 अंकों (0.16 फीसदी) की तेजी के साथ 49237.00 के स्तर पर खुला।
  • 822 शेयरों में तेजी आई, 315 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 66 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 
  • बीते सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,021.33 अंक या दो फीसदी चढ़ा। 

विज्ञापन
Sensex Nifty Today Share Market 6th April 2021 Update Indian indices opened
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : PTI

विस्तार

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 77.68 अंकों (0.16 फीसदी) की तेजी के साथ 49237.00 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 5.40  अंक यानी 0.04 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 14643.20 के स्तर पर खुला। देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने से निवेशक सतर्क हैं। 

विज्ञापन


आज 822 शेयरों में तेजी आई, 315 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 66 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते वित्त वर्ष में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 20,040.66 अंक या 68 फीसदी चढ़ा है। कम कारोबारी सत्र वाले बीते सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,021.33 अंक या दो फीसदी चढ़ा। 
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान इंफोसिस, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान युनिलीवर, एनटीपीसी, एचडीएफसी, बजाज ऑटो और मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टीसीएस, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, नेस्ले इंडिया,  अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी और रिलायंस के शेयर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 130.12 अंक (0.26 फीसदी) ऊपर 49289.44 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 79.70 अंक (0.54 फीसदी) ऊपर 14717.50 के स्तर पर था।

इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा
शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा, वृहद आर्थिक आंकड़ों, कोविड-19 संक्रमण के रुख और वैश्विक संकेतों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। विश्लेषकों ने कहा कि कंपनियों के तिमाही नतीजों का सत्र अप्रैल मध्य से शुरू होगा। ऐसे में इससे पहले बाजार में कुछ एकीकरण देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इस सप्ताह विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के पीएमआई आंकड़े आने हैं। इससे भी बाजार की धारणा पर असर होगा।

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 305.03 अंकों (0.61 फीसदी) की नीचे के साथ 49724.80 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 82 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 14785.40 के स्तर पर खुला था। 

सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार 
सोमवार को सेंसेक्स 870.51 अंक यानी 1.74 फीसदी नीचे 49159.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 229.55 अंक यानी 1.54 फीसदी की गिरावट के साथ 14637.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 

10 माह में 54.18 अरब डॉलर रहा एफडीआई प्रवाह 
देश में वित्त वर्ष 2020-21 के शुरुआती 10 माह के दौरान शेयरों के जरिए हिस्सेदारी में किया जाने वाला प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (इक्विटी- एफडीआई) 28 फीसदी बढ़कर 54.18 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (एफडीआई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार एक साल पहले इसी अवधि में इक्विटी में एफडीआई निवेश 42.34 अरब डॉलर रहा था। कुल एफडीआई (अर्जित कमाई को फिर से निवेश समेत) वित्त वर्ष 2020-21 के पहले 10 महीनों में 15 फीसदी बढ़कर 72.12 अरब डॉलर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed