फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Today Share Market 5th April 2021 Update Indian indices opened on negative note

Sensex, Nifty Today: कोरोना से सहमा बाजार: 878 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम

Mon, 05 Apr 2021 01:53 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 05 Apr 2021 01:53 PM IST
सार

  • देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने से निवेशक सतर्क हैं और बाजार में गिरावट जारी है। 
  • बीते वित्त वर्ष में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 20,040.66 अंक या 68 फीसदी चढ़ा है। 
  • कम कारोबारी सत्र वाले बीते सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,021.33 अंक या दो फीसदी चढ़ा। 

विज्ञापन
Sensex Nifty Today Share Market 5th April 2021 Update Indian indices opened on negative note
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 305.03 अंकों (0.61 फीसदी) की नीचे के साथ 49724.80 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 14785.40 के स्तर पर खुला था। देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने से निवेशक सतर्क हैं और बाजार में गिरावट जारी है। निवेशकों की 4.54 लाख करोड़ रुपये की पूंजी घट गई है।

विज्ञापन


दोपहर 1.49 बजे- सेंसेक्स में थोड़ा सुधार आया और यह 49000 के ऊपर पहुंच गया। 878.92 अंक नीचे है यह 49150.91 के स्तर पर है। निफ्टी 239.95 अंक नीचे 14627.40 पर है।
विज्ञापन

दोपहर 12.52 बजे- बीएसई का सेंसेक्स 1067.80 अंक नीचे 48962.80 पर और एनएसई का निफ्टी 302.90 अंक नीचे 14564.45 अंक नीचे है।
सुबह 11.58 बजे- सेंसेक्स में अब भी 1000 से ज्यादा अंकों की गिरावट है। 1266.6 अंक नीचे यह 48763.23 पर है। निफ्टी 342.05 अंकों की गिरावट के साथ 14525.30 पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 11.18 बजे- 2.72 फीसदी (1358.7 अंक) की गिरावट के साथ सेंसेक्स 48671.13 पर पहुंचा। इस दौरान निफ्टी 392 अंक नीचे 14475.35 के स्तर पर है।
सुबह 10.37 बजे- बीएसई का सेंसेक्स 1185.39 अंक नीचे 48844.44 पर है। निफ्टी की बात करें, तो यह 347.75 अंक नीचे 14519.60 के स्तर पर है। 
सुबह 10.12 बजे- सेंसेक्स 1045.92 अंक यानी 2.09 अंक फिसलकर 48983.91 पर और निफ्टी 254.70 अंक यानी 1.71 फीसदी नीचे 14612.65 के स्तर पर है।

आज 688 शेयरों में तेजी आई, 719 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 107 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते वित्त वर्ष में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 20,040.66 अंक या 68 फीसदी चढ़ा है। कम कारोबारी सत्र वाले बीते सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,021.33 अंक या दो फीसदी चढ़ा। बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4,54,987.72 करोड़ रुपये घटकर 2,02,71,414.07 करोड़ रुपये रह गया। एक अप्रैल को यह 207.25 लाख करोड़ रुपये था।

रुपया 31 पैसे के नुकसान से 73.43 प्रति डॉलर पर खुला
कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता के बीच सोमवार को रुपया 31 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 73.43 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला। स्थानीय शेयर बाजारों में नुकसान से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 73.38 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में यह 31 पैसे के नुकसान के साथ 73.43 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। गुरुवार को रुपया 73.12 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

वैश्विक बाजारों का हाल
अमेरिका का डाउ जोंस इंडेक्स 171 अंकों की बढ़त के साथ 33,153 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स 233 अंक बढ़कर 13,480 पर बंद हुआ था। जापान का निक्केई इंडेक्स 267 अंक चढ़कर 30,121 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में चार अकों की मामूली गिरावट है, इंडेक्स 3,109 पर कारोबार कर रहा है। ईस्टर के चलते ऑस्ट्रेलिया के शेयर बाजार सोमवार को बंद हैं। टॉम्ब स्विपिंग डे के चलते चीन और हांगकांग के शेयर बाजार बंद हैं।

दूसरी लहर ने तोड़े सभी रिकॉर्ड
देश में कोरोना की दूसरी लहर बेहद घातक होती जा रही है। देश में कोरोना वायरस के दस्तक देने के बाद से पहली बार सोमवार को एक दिन में मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। देश में बीते 24 घंटे में 1,03,558 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 478 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।इससे पहले, 17 सितंबर, 2020 को देश में सर्वाधिक 97,894 कोरोना के नए मरीज मिले थे, जो देश में एक दिन में मिलने मरीजों की संख्या सबसे अधिक थी।

इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा
शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा, वृहद आर्थिक आंकड़ों, कोविड-19 संक्रमण के रुख और वैश्विक संकेतकों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। विश्लेषकों ने कहा कि कंपनियों के तिमाही नतीजों का सत्र अप्रैल मध्य से शुरू होगा। ऐसे में इससे पहले बाजार में कुछ एकीकरण देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इस सप्ताह विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के पीएमआई आंकड़े आने हैं। इससे भी बाजार की धारणा पर असर होगा।

शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में कुल 1,28,503.47 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में आईटी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इंफोसिस रहीं। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, हिंदुस्तान युनिलीवर और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं नेस्ले इंडिया, बजाज ऑटो, एचडीएफसी, आईटीसी, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, रिलायंस और आईटीसी के शेयर लाल निशान पर खुले। 


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.03 बजे सेंसेक्स 87.95 अंक (0.18 फीसदी) ऊपर 50,117.78 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 8.60 अंक (0.06 फीसदी) ऊपर 14,876 के स्तर पर था।

2020-21 में निवेशकों की संपत्ति में 90.82 लाख करोड़ की भारी वृद्धि
घरेलू शेयर बाजार में शेयरों का भाव बढ़ने से निवेशकों की संपत्ति में वित्त वर्ष 2020-21 में 90,82,057.95 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। इस दौरान बीएसई 30 सेंसेक्स में 68 फीसदी की वृद्धि हुई। इस अभूतपूर्व तेजी के दौर में सेंसेक्स 20,040.66 अंक या 68 फीसदी लाभ में रहा। कोविड-19 महामारी की वजह से आर्थिक जगत में विभिन्न व्यवधानों और अनिश्चितताओं के बावजूद स्थानीय शेयर बाजार जबरदस्त तेजी में रहा।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 358.57 अंकों (0.72 फीसदी) की बढ़त के साथ 49867.72 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 102.60 अंक यानी 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 14793.30 के स्तर पर खुला था। 

गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार 
वित्त वर्ष 2020-21 के पहले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार में बढ़त आई थी। सेंसेक्स 520.68 अंक यानी 1.05 फीसदी ऊपर 50029.83 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 176.65 अंक यानी 1.20 फीसदी की बढ़त के साथ 14867.35 के स्तर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के उपलक्ष्य पर बाजार बंद था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed