फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Today Share Market 20th April 2021 Update Sensex drops 243.62 points and Nifty down 63.05 points

Sensex, Nifty Today: कोरोना के कहर से बाजार गिरावट पर बंद, 243.62 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम

Tue, 20 Apr 2021 04:15 PM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 20 Apr 2021 04:15 PM IST
सार

  • सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ
  • मंगलवार सुबह शेयर बाजार हरे निशान के साथ तेजी से बढ़ा था

विज्ञापन
Sensex Nifty Today Share Market 20th April 2021 Update Sensex drops 243.62 points and Nifty down 63.05 points
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना के बढ़ते मामले के कारण बहुत सारे निवेशक सतर्क हो गए हैं। आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। जानकारी के अनुसार, देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच घरेलू निवेशकों की चौतरफा बिकवाली से दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई का सेंसेक्स 243.62 अंक लुढ़क कर 47,705.80 और एनएसई का निफ्टी 63.05 अंक का गोता लगाकर 14,296.40 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन


शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरूआती बढ़त बरकरार नहीं रह पाई और बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स तथा एनएसई निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। कोविड-19 के बढ़ते मामले तथा स्थानीय स्तर पर पाबंदियों से निवेशकों की धारणा पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


बीएसई का तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 243.62 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,705.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 529 अंक तक मजबूत होकर दिन के उच्चतम स्तर तक चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी कारोबार के दौरान 167 अंक से अधिक मजबूत होकर 14,500 के स्तर को छू गया था। लेकिन बाद में बढ़त बरकरार नहीं रह सकी और अंत में यह 63.05 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,296.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें अल्ट्रा टेक सीमेंट, एचसीएल टेक, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और एचयूएल शामिल हैं। इनमें 4.7 प्रतिशत तक की गिरावट आई। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले प्रमुख शेयरों में बजाज फिनसर्व, डॉ. रेड्डीज, बजाज फाइनेंस, बजाज ऑटो और मारुति शामिल हैं।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार देश में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामले और कई राज्यों में लोगों के घर से निकलने पर पाबंदियों से निवेशकों की धारणा पर प्रतिकूल असर पड़ा है। इससे कंपनियों की आय को लेकर भी जोखिम उत्पन्न हुआ है।

एशिया के अन्य बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। निवेशकों को चीन की मानक ब्याज दर की घोषणा का इंतजार है। इस बीच, वैश्विक कच्चा तेल मानक ब्रेंट वायदा का भाव 0.77 प्रतिशत मजबूत होकर 67.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 74.88 पर लगभग स्थिर बंद हुआ।

सुबह में शेयर बाजार हरे निशान पर था
बता दें कि मंगलवार सुबह शेयर बाजार हरे निशान पर खुलता हुआ नजर आया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स आज 500 से ज्यादा अंकों के बढ़ोतरी के साथ 48,473 के स्तर पर खुला तो वहीं निफ्टी में करीब एक फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। 


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी करीब 150 अंकों की बढ़त के साथ 14,500 के स्तर पर खुला। केंद्र सरकार की ओर से 18 साल से ऊपर आयु के लोगों को वैक्सीन लगाने के फैसले के बाद बाजार में बढ़त देखने को मिली। बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सोमवार को बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed