फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex, Nifty Today Share Market Stock Market 31st May 2021 Update Indian indices opened little lower

Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन मामूली गिरावट के साथ खुला बाजार, 51400 के करीब सेंसेक्स

Mon, 31 May 2021 09:27 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 31 May 2021 09:27 AM IST
सार

सेंसेक्स 31.44 अंकों (0.06 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 51391.44 के स्तर पर खुला। वहीं 13.70 अंक (0.09 फीसदी) की गिरावट के साथ 15422 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
Sensex, Nifty Today Share Market Stock Market 31st May 2021 Update Indian indices opened little lower
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : PTI

विस्तार

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 31.44 अंकों (0.06 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 51391.44 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13.70 अंक (0.09 फीसदी) की गिरावट के साथ 15422 के स्तर पर खुला। आज 1247 शेयरों में तेजी आई, 631 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 90 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक पर 10 करोड़ के जुर्माने के बाद शेयर में गिरावट
भारतीय रिजर्व बैंक ने वाहन ऋण पोर्टफोलियो में नियामकीय अनुपालन में खामियों के लिए एचडीएफसी बैंक पर 10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। एक भंडाफोड़ करने वाले (व्हिसलब्लोअर) की शिकायत की जांच के बाद यह जुर्माना लगाया गया है। शिकायत में बैंक के वाहन ऋण पोर्टफोलियो में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था। जुर्माना लगाने का आदेश 27 मई को जारी किया गया। इसके बाद बैंक के शेयर में गिरावट देखी जा रही है। 1500 के स्तर पर खुले के बादयह सुबह 9.44 बजे 9.95 अंक नीचे 1493.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी दिन यह 1503.45 के स्तर पर बंद हुआ था।रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि उसने एचडीएफसी बैंक पर बैंकिंग नियमन कानून, 1949 के कुछ प्रावधानों के उल्लंघन के लिए 10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, आईटीसी, रिलायंस, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, डॉक्टर रेड्डी और टाइटन के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एल एंड टी, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, मारुति, ओएनजीसी, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, इंफोसिस, एनटीपीसी, बजाज ऑटो, सन फार्मा और एम एंड एम के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की चाल
विश्लेषकों के अनुसार, शेयर बाजार की दिशा इस सप्ताह रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा, पहली तिमाही के जीडीपी और पीएमआई जैसे वृहत आर्थिक आंकड़े, कोविड-19 को लेकर स्थिति और वैश्विक कारकों से तय होगी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) शुक्रवार को मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करेगा। इस पर निवेशकों की नजर होगी। इन सबके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव, ब्रेंट क्रूड के भाव तथा विदेशी संथागत निवेशकों के निवेश रुख भी बाजार को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बीते सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में इजाफा 
बीते सप्ताह देश की सबसे मूल्यवान 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में संयुक्त रूप से 1,39,566.52 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसमें सर्वाधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और इंफोसिस रहे। बीते शुक्रवार को समाप्त सप्ताह के दौरान केवल दो कंपनियों, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट देखी गई। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.03 बजे सेंसेक्स 144.70 अंक (0.28 फीसदी) ऊपर 51567.58 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 50 अंक (0.32 फीसदी) ऊपर 15485.70 पर था।

पिछले कारोबारी दिन तेजी के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 291.44 अंकों (0.57 फीसदी) की तेजी के साथ 51406.66 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 99.10 अंक (0.65 फीसदी) की तेजी के साथ 15437.00 के स्तर पर खुला था। 


शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
शुक्रवार को सेंसेक्स 307.66 अंक यानी 0.60 फीसदी ऊपर 51,422.88 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 97.80 अंक यानी 0.64 फीसदी की तेजी के साथ 15,435.65 के स्तर पर बंद हुआ था। यह निफ्टी के बंद होने का उच्चतम स्तर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed