फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex, Nifty Today Share Market 20th May 2021 Update Indian indices opening positive

Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार: बाजार में लौटी रौनक, 50 हजार के ऊपर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 15060 के स्तर पर

Thu, 20 May 2021 09:28 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 20 May 2021 09:28 AM IST
सार

सेंसेक्स 159.12 अंकों (0.32 फीसदी) की तेजी के साथ 50061.76 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 30.50 अंक (0.20 फीसदी) ऊपर 15060.70 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
Sensex, Nifty Today Share Market 20th May 2021 Update Indian indices opening positive
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : PTI

विस्तार

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 159.12 अंकों (0.32 फीसदी) की तेजी के साथ 50061.76 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30.50 अंक (0.20 फीसदी) ऊपर 15060.70 के स्तर पर खुला। आज 1133 शेयरों में तेजी आई, 304 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 64 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। अवकाश के कारण कम कारोबारी दिवस वाले पिछले सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स में 473.92 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट आई।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों का हाल
बुधवार को अमेरिका का बाजार डाउ जोंस 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 164.62 अंक नीचे 33,896 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 3.90 अंक नीचे 13,299.70 पर बंद हुआ। फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। जापान का निक्केई इंडेक्स नौ अंक ऊपर 28,053 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 13 अंकों की गिरावट के साथ 3,497 पर बना है। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 238 अंक नीचे 28,351 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 19 अंकों की गिरावट के साथ 3,154 पर आ गया है। 
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एल एंड टी, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, टाइटन, रिलायंस, बजाज ऑटो, एसबीआई, आईटीसी, मारुति, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉक्टर रेड्डी, भारती एयरटेल, एम एंड एम और एचडीएफसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंडसइंड बैंक, टीसीएस, नेस्ले इंडिया, पावर ग्रिड, सन फार्मा, ओएनजीसी और सन फार्मा के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 196.64 अंक (0.39 फीसदी) ऊपर 50099.28 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 21.70 अंक (0.14 फीसदी) नीचे 15008.50 पर खुला था।

बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से केवल दो को हुई लाभ
देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 1,13,074.57 करोड़ रुपये की कमी आई। इसमें सर्वाधिक नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक रहे। शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से केवल दो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक साप्ताहिक आधार पर लाभ में रहे। 

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 113.20 अंकों (0.23 फीसदी) की गिरावट के साथ 50080.13 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 32.90 अंक (0.22 फीसदी) नीचे 15075.20 के स्तर पर खुला था। 


बुधवार को लाल निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
बुधवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ और सेंसेक्स 50 हजार के नीचे पहुंच गया था। सेंसेक्स 290.69 अंक यानी 0.58 फीसदी नीचे 49902.64 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 77.95 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 15030.15 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed